क्या अन्नामलाई बनाएंगे अपनी अलग पार्टी?: दिल्ली में BJP शीर्ष नेतृत्व के साथ अहम बैठक, अमित शाह के साथ कई मुद्दों पर खुलकर रखी अपनी बात

डिजिटल डेस्क, चेन्नई। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव नतीजे आने के कुछ ही दिनों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। तमिलनाडु भाजपा के पूर्व अध्यक्ष के. अन्नामलाई की नाराजगी साफ दिखाई दे रही है। इस बीच अटकले लगाई जा रही है कि वो अपनी नई पार्टी बना सकते हैं। इसकी राजनीति गलियारों में चर्चा भी तेज हो गई है। इन्हीं अटकलों के बीच मंगलवार को दिल्ली में अन्नामलाई की पार्टी हाईकमान से मुलाकात भी हुई है। हालांकि, जानकारी यह भी मिली है कि अभी तक उन्होंने पार्टी से इस्तीफा नहीं दिया है।
यह भी पढ़े -क्या राज्यसभा जाएंगे अन्नामलाई? बीजेपी छोड़ने की अटकलों के बीच नितिन नबीन से मिले पूर्व अध्यक्ष
अमित शाह के साथ सबसे अहम बैठक
दिल्ली में हुई मुलाकात को लेकर सूत्रों ने बताया कि मंगलवार को अन्नामलाई ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, राष्ट्रीय महासचिव बी. एल. संतोष और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से अलग-अलग मुलाकात हुई। उन्होंने बताया कि इन बैठकों में सबसे अहम अमित शाह के आवास पर रही है, जहां पर नारजगी की वजहों पर विस्तार से बातचती हुई।
यह भी पढ़े -तमिलनाडु में 1 फेज में 23 अप्रैल को वोटिंग, सीट शेयरिंग में जुटी बीजेपी,DMK ने किया दो सौ से अधिक सीटें जीतने का दावा
इन मुद्दों पर हुई चर्चा
बताया जा रहा है कि अन्नामलाई ने भाजपा हाई कमान को तमिलनाडु के हालिया घटनाक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की। इसके साथ ही बीजेपी छोड़ने की वजहों पर भी विस्तार से अपनी बात रखी। इसके अलावा उन्होंने राज्य में पार्टी की राजनीतिक रणनीति, संगठनात्मक फैसलों और भविष्य की दिशा को लेकर भी अपनी चिंताएं हाई कमान के सामने रखी।
आगे की बातचीत जारी
सूत्रों ने आगे बताया कि फिलहाल शीर्ष नेतृ्त्व ने तत्काल कोई अंतिम फैसला नहीं लिया है। इसके लिए उन्हें कहा गया कि कुछ समय इंतजार करना पड़ेगा। साथ ही कहा कि इन मामलों में आगे भी चर्चा जारी रहेगी। यानी उन्हें दोबारा दिल्ली बुलाया जा सकता है। वहीं, यह भी उम्मीद लगाई जा रही है कि अन्नामलाई बुधवार तक दिल्ली में रूक सकते हैं।
Created On :   2 Jun 2026 6:40 PM IST










