शिवकुमार कैबिनेट की तस्वीर हुई साफ! मुख्यमंत्री के साथ 13 मंत्री ले सकते हैं शपथ, डिप्टी सीएम पर भी हुआ फैसला

शिवकुमार कैबिनेट की तस्वीर हुई साफ! मुख्यमंत्री के साथ 13 मंत्री ले सकते हैं शपथ, डिप्टी सीएम पर भी हुआ फैसला
कर्नाटक की सियासत में नया चैप्टर शुरू होने जा रहा है। सबकी नजरें अब तीन जून यानि कल पर टिकी हैं। इससे पहले आज शिवकुमार कैबिनेट को अंतिम रूप देने के लिए दिल्ली में कांग्रेस आलाकमान की अहम बैठक हुई।

डिजिटल डेस्क, बेंगलुरु। कर्नाटक की सियासत में नया चैप्टर शुरू होने जा रहा है। सबकी नजरें अब तीन जून यानि कल पर टिकी हैं कि डीके शिवकुमार के साथ कौन मंत्री पद की शपथ लेगा। इससे पहले आज शिवकुमार कैबिनेट को अंतिम रूप देने के लिए दिल्ली में कांग्रेस आलाकमान की अहम बैठक हुई। इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल के साथ राज्य के भावी सीएम डीके शिवकुमार व पूर्व सीएम सिद्धारमैया भी शामिल रहे। सूत्रों के मुताबिक कल होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में सीएम पद के लिए नामित डीके शिवकुमार के साथ 13 कैबिनेट मंत्री पद की शपथ लेंगे। वहीं बाद में कैबिनेट का विस्तार किया जाएगा।

कहा जा रहा है कि कांग्रेस ने कैबिनेट मंत्रियों के नामों पर मुहर क्षेत्रीय और सामाजिक समीकरण को ध्यान में रखते हुए लगाई है। ताकि वे आने वाले कई सालों तक सरकार का चेहरा बने रहें, साथ ही पार्टी में संतुलन भी बना रहे।

ये बन सकते हैं डिप्टी सीएम

वहीं, सीएम के साथ डिप्टी सीएम का पद भी होगा। सूत्रों के मुताबिक इसके लिए वरिष्ठ नेता जी परमेश्वर को चुना गया है। इनके अलावा यतींद्र, केएच मुनियप्पा, यूटी खादर, केजे जॉर्ज, कृष्णा बायरे गौड़ा, एमबी पाटिल, प्रियांक खड़गे, सतीश जारकीहोली, रामलिंगा रेड्डी, दिनेश गुंडू राव, बायराथी सुरेश और ईश्वर खंड्रे के नाम कैबिनेट मंत्री के लिए तय किए गए हैं।

इससे पहले राज्य के सीएम का पद संभालने जा रहे शिवकुमार ने उनकी सरकार की प्राथमिकताएं क्या होंगी, इस पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि जनता ने जो मुझ पर विश्वास जताया है, उसके लिए मैं उनका आभारी हूं। कर्नाटक के भावी सीएम ने आगे कहा कि आगे का रास्ता आसान नहीं होगा, कई चुनौतियां आएंगी, लेकिन वह पूरी मेहनत और ईमानदारी से काम करेंगे। जनता के भरोसे पर खरा उतरेंगे।

डीके शिवकुमार ने कहा कि उनकी सरकार फोकस सुशासन, विकास, युवा सशक्तिकरण और प्रोद्योगिकी और नवाचार को बढ़ावा देने पर होगा।

Created On :   2 Jun 2026 8:54 PM IST

Tags

Next Story