Mamata Banerjee Protest: 'लड़ेंगे या मरेंगे', अभिषेक बनर्जी से मारपीट के खिलाफ धरने पर बैठीं ममता बनर्जी

लड़ेंगे या मरेंगे, अभिषेक बनर्जी से मारपीट के खिलाफ धरने पर बैठीं ममता बनर्जी
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव में बीजेपी के सत्ता में आने के बाद और टीएमसी की हार के बाद राजनीतिक तस्वीर बदल गई है। राज्य में 15 सालों तक सत्ता में काबिज रहने वाली टीएमसी चारों ओर से घिरती नजर आ रही हैं।

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव में बीजेपी के सत्ता में आने के बाद और टीएमसी की हार के बाद राजनीतिक तस्वीर बदल गई है। राज्य में 15 सालों तक सत्ता में काबिज रहने वाली टीएमसी चारों ओर से घिरती नजर आ रही हैं। बीते कुछ दिनों से टीएमसी के नेताओं पर हमले के मामले सामने आ रहे हैं। इस बीच अब टीएमसी में में कलह की खबरें सामने आ रही है। सोमवार को ममता बनर्जी के टीएमसी के दो विधायक तब्रता बनर्जी और संदीपन को निष्कासित करने के बाद से पार्टी में फूट की अटकलें तेज हैं। इसके बाद अब ममता बनर्जी पार्टी के कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं पर हुए हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही है। वह कोलकाता स्थित एस्प्लेनेड के Y-चैनल स्थित धरना स्थल पर पहुंच गई हैं। इस दौरान ममता बनर्जी के साथ उनके भतीजे और टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी समेत कई विधायक मौजूद रहे हैं।

अभिषेक बनर्जी से मारपीट के खिलाफ धरने पर बैठीं ममता बनर्जी

बता दें, कोलकाता पुलिस ने सोमवार को पूर्व सीएम ममता बनर्जी को विरोध प्रदर्शन करने की इजाजत नहीं दी थी। इसके बावजूद बंगाल ममता बनर्जी विरोध प्रदर्शन करने पहुंची हैं। वह धरने पर बैठी हैं। उन्होंने कहा , 'बंगाल में पुलिस TMC नेताओं को धमका रही है। अपने कार्यकाल के दौरान मैं सभी लोगों के साथ खड़ी रहती थी चाहे उनकी विचारधारा मेरी पार्टी से न मिलती हो।' उन्होंने बीजेपी को अंतिम चुनौती देते हुए कहा, 'लड़ेंगे या मरेंगे।'

अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले का जिक्र करते हुए ममता ने कहा कि जिन लोगों ने कभी उनसे मदद मांगी थी, उन्होंने डायमंड हार्बर सांसद पर जानलेवा हमले के समय कोई समर्थन नहीं दिया। ममता बनर्जी ने कहा, 'बीजेपी अध्यक्ष कई बार मुझे फोन करके मदद मांगते थे, लेकिन मैंने यह बात कभी मीडिया को नहीं बताई। बीजेपी को छोड़कर सभी राजनीतिक दलों से मेरे अच्छे संबंध हैं, लेकिन जब भी बीजेपी ने मदद मांगी, मैंने उनकी मदद की है। मैंने उनके बुरे समय में उनकी सहायता की है। मैंने उन्हें व्यक्तिगत रूप से फोन भी किया था। मैं यहां हूं और यहां रहूंगी।'

कोलकाता पुलिस ने नहीं दी धरने पर बैठने की परमिशन

ममता बनर्जी ने बीजेपी को चुनौती देते हुए कहा कि अगर वे चाहें तो उन्हें गिरफ्तार कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें कोलकाता में विरोध प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं दी गई तो वह दिल्ली चली जाएंगी। विरोध प्रदर्शन वाली जगह पर भारी भीड़ जमा हो गई है, जिसमें पार्टी सांसद कल्याण बनर्जी भी शामिल हैं।

Created On :  

Tags

Next Story