Shashi Tharoor's: वंदे मातरम् वाले बयान पर गरमाई सियासत, भाजपा ने शशि थरूर पर साधा निशाना

डिजिटल डेस्क, तिरुवनंतपुरम। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और तिरुवनंतपुरम लोकसभा सीट से सांसद शशि थरूर पर भाजपा ने तीखा हमला बोला है। जिसमें उन्होंने कहा था कि वंदे मातरम् को हर मौके पर पूरा का गाना अनिवार्य नहीं बनाना चाहिए। उनकी इस टिप्पणी पर विवाद खड़ा हो गया है। बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाल ने कहा वह वंदे मातरम् का विरोध करके राष्ट्र का अनादर कर रहे हैं।
'हर कोई करता है वंदे मातरम् का सम्मान'- थरूर
कांग्रेस नेता शशि थरूर ने मीडिया से बात करते हुए कहा हर कोई वंदे मातरम् का सम्मान करता है, लेकिन हर कार्यक्रम में इसे पूरा गाए जाने की शर्त को सही ठहराना मुश्किल है। उन्होंने कहा, "वंदे मातरम् हमारा राष्ट्रगीत है और जब इसे गाया जाता है तो हम सम्मान में खड़े हो जाते हैं। इसका पहला पद या शुरुआती कुछ पद ज्यादातर लोगों को जुबानी याद होते हैं।"
शहजाद पूनावाला ने एक्स पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए कहा, कांग्रेस पार्टी ने एक बार फिर दिखा दिया है कि वह राष्ट्रीय सम्मान के खिलाफ है। उसने पूर्ण वंदे मातरम् के गायन का विरोध किया है। शशि थरूर कहते हैं कि सभी अंतरों को गाना अनावश्यक रूप से थोपा जाना है। वंदे मातरम् के पूर्ण संस्करण में छह अंतरे हैं और फिर भी आप इसे अनावश्यक थोपना बता रहे हैं।
मुस्लिम लीग के दबाव में हैं कांग्रेस- भाजपा प्रवक्ता
पूनावाला ने कहा केरलम में कांग्रेस मुस्लिमों से अपने संबंध ठीक करने के लिए ऐसा कर रही है। उन्होंने कहा नेहरू ने जिन्ना ने दबाव में आकर यह किया था। उस समय उन्होंने यह कहकर समर्पण कर दिया था कि मुसलमान नाराज होंगे। कांग्रेस आज एक बार फिर मुस्लिम लीग की मानसिकता के दबाव में झुक रही है। वही मुस्लिम लीग अब उनके साथ सरकार में है।
Created On :   2 Jun 2026 6:55 PM IST











