Supreme Court Judge Oath: सुप्रीम कोर्ट में 5 नए जजों की एंट्री, महिला जजों की संख्या बढ़ी, अब भी 1 पद खाली

Delhi | The swearing-in Ceremony of Justices Sheel Nagu, Chandrashekhar, Sanjeev Sachdeva, Arun Palli and senior advocate V. Mohana commences. The Chief Justice of India (CJI) Surya Kant administers the oath to the newly appointed judges. Their elevation comes after the… pic.twitter.com/MvAVqFO0bR
— ANI (@ANI) June 2, 2026
पांच नए जजों ने ली शपथ
सुप्रीम कोर्ट के ऑडिटोरियम में आयोजित समारोह में चीफ जस्टिस सूर्य कांत ने पांचों नए जजों को शपथ दिलाई। शपथ लेने वालों में पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश जस्टिस शील नागू, बॉम्बे हाई कोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश जस्टिस चंद्रशेखर, मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश जस्टिस संजीव सचदेव, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हाई कोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश जस्टिस अरुण पल्ली और वरिष्ठ अधिवक्ता वेंकिटा सुब्रमणि मोहना शामिल हैं।
महिला जजों की संख्या बढ़ी, फिर भी एक पद खाली
जस्टिस वेंकिटा सुब्रमणि मोहना की नियुक्ति के साथ सुप्रीम कोर्ट में महिला जजों की संख्या बढ़कर दो हो गई है। इससे पहले केवल जस्टिस बी. वी. नागरत्ना ही महिला जज थीं। जस्टिस मोहना की नियुक्ति खास इसलिए भी है क्योंकि वह वकालत से सीधे सुप्रीम कोर्ट की जज बनने वाली दूसरी महिला हैं। हालांकि, नई नियुक्तियों के बाद भी सुप्रीम कोर्ट में स्वीकृत 38 पदों में से एक पद अभी खाली है। इसके अलावा जस्टिस जे. के. माहेश्वरी और जस्टिस पंकज मिथल जल्द ही सेवानिवृत्त होने वाले हैं।
Created On :   2 Jun 2026 1:28 PM IST













