West Bengal Cabinet Expansion: सुवेंदु कैबिनेट में 35 मंत्री को मिलेगी जगह, इन नामों की चर्चा सबसे तेज

सुवेंदु कैबिनेट में 35 मंत्री को मिलेगी जगह, इन नामों की चर्चा सबसे तेज
पश्चिम बंगाल में बीजेपी सरकार के मंत्रिपरिषद को लेकर सियासी हलचल तेज हैं। इसे लेकर मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने राज्य सरकार की मंत्रिपरिषद के विस्तार को लेकर बड़ा अपडेट दिया है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में बीजेपी सरकार के मंत्रिपरिषद को लेकर सियासी हलचल तेज हैं। इसे लेकर मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने राज्य सरकार की मंत्रिपरिषद के विस्तार को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने लिखा कि पश्चिम बंगाल की जनता के फैसले से चुनी गई राष्ट्रवादी सरकार की पूर्ण मंत्रिपरिषद का गठन किया जा रहा है। मंत्रिपरिषद के विस्तार के तहत राज्य सरकार के 35 मंत्री कल सोमवार (1 जून 2026) की सुबह 11 बजे शपथ लेंगे।

एक्स पर पोस्ट में सीएम सुवेंदु अधिकारी ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह नबान्न में आयोजित किया जाएगा। इस दौरान पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आर. एन. रवि सभी मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। मंत्रिपरिषद के इस विस्तार को नई सरकार के गठन के बाद एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। शपथ लेने वाले मंत्रियों को बाद में विभिन्न विभागों की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। फिलहाल सरकार की ओर से अभी मंत्रियों के विभागों की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

पश्चिम बंगाल चुनाव में बीजेपी ने दर्ज की ऐतिहासिक जीत

बता दें, पश्चिम बंगाल राज्य की राजनीति में इस कार्यक्रम को अहम माना जा रहा है, क्योंकि इसके बाद सरकार का प्रशासनिक ढांचा पूरी तरह से सक्रिय हो जाएगा और अलग-अलग विभागों में कामकाज की जिम्मेदारियां तय हो सकेंगी। बता दें कि बीजेपी ने विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस को हरा दिया था। इसके बाद बीजेपी ने शुभेंदु अधिकारी को राज्य का सीएम चुना। इस जीत के साथ बीजेपी पहली बार बंगाल में सरकार बनाने में कामयाब रही।

Created On :  

Tags

Next Story