Jantar Mantar Protest: 'चलो संसद' प्रोटेस्ट के बीच अरविंद केजरीवाल की प्रतिक्रिया, सरकार को युवाओं से बात करने की दी सलाह

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली में 'चलो संसद' मार्च के समय बड़ी संख्या में छात्र अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतर आए हैं। इसी बीच आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल दिल्ली में मौजूद नहीं हैं। वे पंजाब के दौरे पर हैं और वहां से वीडियो बनाकर शेयर किया है। प्रदर्शन कर रहे छात्रों का हौसला भी बढ़ाया है। उन्होंने कहा है कि छात्रों की बात सुनी जानी चाहिए। साथ ही युवाओं के भविष्य से संबंधित मुद्दों को गंभीरता से लेना बहुत ही जरूरी है। दूसरी तरफ पंजाब के सीएम भगवंत मान ने भी छात्रों का पूरा समर्थन किया है। उन्होंने कहा है कि मेहनत करने वाले छात्रों के लिए न्याय मिलना चाहिए।
यह भी पढ़े -विधानसभा में यूनिफॉर्म सिविल कोड बिल पेश, सीएम डॉ मोहन यादव ने आज के दिन को बताया ऐतिहासिक
केजरीवाल ने जारी किया वीडियो
अरविंद केजरीवाल ने वीडियो शेयर करते हुए कहा है कि दिल्ली में बड़ी संख्या में छात्र इकट्ठा हुए हैं। साथ ही उन्होंने दावा किया है कि प्रदर्शन के समय छात्रों को रोका गया है और उन पर सख्ती की जा रही है। युवाओं की बात सुनना बहुत ही जरूरी है। प्रधानमंत्री को छात्रों से बात करनी चाहिए। साथ ही उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी से अपील की है कि छात्रों की परेशानियों को समझना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा है कि बातचीत से ही किसी भी समस्या का अच्छा हल निकाला जा सकता है।
यह भी पढ़े -सदन में विपक्ष की मांग, डोनेशन में धोखाधड़ी, आस्था के साथ विश्वासघात, NEET केस पर पहले चर्चा हो
भगवंत मान ने दिया समर्थन
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी युवाओं के प्रोटेस्ट को लेकर कहा कि छात्र कई घंटे मेहनत करके परीक्षा की तैयारी करते हैं। अगर परीक्षा में गड़बड़ी होती है तो उनका मन टूट जाता है। इसलिए ही मेहनत करने वाले छात्रों को पूरा न्याय मिलना चाहिए।
Created On :   20 July 2026 3:12 PM IST












