Dharmendra Pradhan Resignation: 'लाठियां बरसाई गईं लेकिन उन्होंने उम्मीद...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर रेसलर की प्रतिक्रिया

लाठियां बरसाई गईं लेकिन उन्होंने उम्मीद... धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर रेसलर की प्रतिक्रिया
रेसलर विनेश फोगाट की टिप्पणी सामने आई है। उनका कहना है कि इस प्रदर्शन ने हमें बता दिया कि देश की आत्मा अभी सोई नई है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। छात्र आंदोलन के एक महीने से ज्यादा चलने के बाद धर्मेंद्र प्रधान में केंद्रीय शिक्षा मंत्री पद से रिजाइन कर दिया है। इसके बाद लगातार नेताओं समेत तमाम जाने माने लोगों की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। इसी क्रम में रेसलर विनेश फोगाट की टिप्पणी सामने आई है। उनका कहना है कि इस प्रदर्शन ने हमें बता दिया कि देश की आत्मा अभी सोई नई है। वे मानती है कि युवा सिर्फ भीड़ का भाग नहीं बनते, बल्कि भविष्य की दिशा को तय करने वाली शक्ति हैं।

संविधान पर किया भरोसा

विनेश फोगाट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया, "सड़कों पर खड़े बच्चों ने हमें साहस का असली अर्थ समझाया। उनके हाथों में फूल थे और दिलों में संविधान का भरोसा था। उन्हें डराने की कोशिश की गई लेकिन वो सबसे ऊंची आवाज बनकर उभरे। लाठियां बरसाई गईं लेकिन उन्होंने उम्मीद नहीं छोड़ी।" उन्होंने आगे कहा, "हर वो दिन याद रखा जाएगा, जब इंसाफ की मांग को दबाने की कोशिश हुई। ये पीढ़ी याद रखी जाएगी जिसने चुप रहने से इनकार कर दिया। खुशी इस बात की है कि संघर्ष बेकार नहीं गया। लोकतंत्र जीत गया और डर हार गया।"

लाठीचार्ज के दौरान क्या कहा था?

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के बैनर तले दिल्ली के जंतर-मंतर शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के खिलाफ छात्र धरने पर बैठे थे। इस दौरान संसद मार्च किया गया, जिसमें प्रदर्शकारियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज की कार्रवाई की थी। इसकी विनेश फोगाट ने कड़ी आलोचना की थी। उन्होंने कहा था, "जंतर-मंतर पर छात्रों द्वारा अपने अधिकारों की आवाज लोकतांत्रिक तरीके से उठाई जा रही थी। लेकिन 20 जुलाई को वहां से जो तस्वीरें सामने आई उन्होंने मेरे मन को विचलित कर दिया।"

Created On :   25 July 2026 11:00 PM IST

Tags

Next Story