Dharmendra Pradhan Resignation: जयराम रमेश की चुटकी पर धर्मेंद्र प्रधान का पलटवार! इस्तीफे के बाद पहली बार लोकसभा पहुंचे थे प्रधान

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। धर्मेंद्र प्रधान का केंद्रीय शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। सोमवार को कांग्रेस नेता जयराम रमेश से बात करते हुए उन्होंने कहा, "आई एम ए स्ट्रीट फाइटर, नॉट एन एसी रूम ऐक्टिविस्ट।" उनकी ये टिप्पणी संसद में पहुंचने के दौरान सामने आई है, जहां पर जयराम रमेश ने उनसे सहानुभूति प्रकट की थी।
यह भी पढ़े -असम, बंगाल, बिहार में छात्रों को टारगेट करने पर एक्टिव हुई 'कॉकरोच', सौरभ दास ने याद दिलाई सरकार की गारंटी
NDA सांसदों ने किया स्वागत
संसद में कांग्रेस नेता ने प्रधान से कहा कि इट हैपन्स। इस पर धर्मेंद्र प्रधान पलटवार करते हुए कहते हैं कि 'नथिंग हैपन्ड' और कहा, "आई एम ए स्ट्रीट फाइटर, नॉट एन एसी रूम ऐक्टिविस्ट"(मैं सड़क पर लड़ने वाला हूं, AC के कमरे में बैठकर आंदोलन करने वाला नहीं)। इसके कुछ देर बाद एनडीए सांसदों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान प्रधान का चेहरा मुस्कुराता हुआ नजर आया। इसी समय एक एनडीए सांसद ने कहा कि पहली बार बिना आरोप में किसी मंत्री ने इस्तीफा दिया है।
इस्तीफे के बाद क्या नई भूमिका के लिए तैयार?
धर्मेंद्र प्रधान ओडिशा के सबसे ताकतवर बीजेपी नेताओं में गिने जाते हैं। इसके साथ ही वे केंद्रीय राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाते आए हैं। हाल ही में हुए बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा ने उन पर भरोसा जताते हुए प्रभारी बनाया था। इसके बाद उन्हें पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई थी और भवानीपुर सीट से ममता बनर्जी को हरा कर शुभेंदु अधिकारी की जीत के सूत्रधार भी बने थे।
यह भी पढ़े -कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर क्या बोले ओवैसी? धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर PM मोदी को घेरा
इसके अलावा 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को झटका लगने के बाद उन्हें तुरंत हरियाणा भेज दिया गया था, जहां पर उन्होंने विधानसभा चुनाव में बतौर प्रभारी हैट्रिक लगाई थी। इससे पहले पार्टी ने उन्हें उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, कर्नाटक समेत कई राज्यों का प्रभारी बनाया और जीत दिलाने की भूमिका भी निभा चुके हैं।
BJP ने नहीं छोड़ा अकेला
केंद्रीय मंत्री के पद से इस्तीफा देने के बाद भाजपा ने प्रधान को अकेला नहीं छोड़ा है। इसके बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह उनके घर गए थे। इसके अलावा पार्टी के शीर्ष नेताओं राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और केंद्रीय रक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के शिक्षा क्षेत्र में किए गए सुधारों का समर्थन किया है।
Created On :   27 July 2026 4:32 PM IST












