इथेनॉल पर केंद्र को घेरने की तैयारी: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद अब E20 पर AAP की नजर, केजरीवाल ने जारी किया व्हाट्सएप नंबर, 1 अगस्त को होगी चर्चा

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद अब E20 पर AAP की नजर, केजरीवाल ने जारी किया व्हाट्सएप नंबर, 1 अगस्त को होगी चर्चा
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद अब विपक्ष नए मुद्दे को लेकर केंद्र सरकार को घेरने की तैयारी कर रहा है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद अब विपक्ष नए मुद्दे को लेकर केंद्र सरकार को घेरने की तैयारी कर रहा है। इस सिलसिले में नीट पेपर लीक के बाद आम आदमी पार्टी ने ई20 के मुद्दे पर अपना फोकस शिफ्ट करना शुरू कर दिया है।

अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर पोस्ट किया वीडियो

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक वीडियो पोस्ट किया। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा, "देश के युवाओं ने एक होकर आवाज़ उठाई तो धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफ़ा देना पड़ा। E20 पर भी हमें एक होकर आवाज़ उठानी पड़ेगी। इस शनिवार हम 'नेशनल टाउनहॉल अगेंस्ट E20' आयोजित कर रहे हैं, जिसमें शामिल होकर आप E20 पर अपनी बात रख सकते हैं। आप इसमें ऑनलाइन भी शामिल हो सकते हैं। आप सभी आमंत्रित हैं। तारीख: 1 अगस्त, 2026 समय: सुबह 11:30 बजे स्थान: कॉन्स्टिट्यूशन क्लब, दिल्ली।"

वीडियो पोस्ट में केजरीवाल ने कहा, "तो धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तो गया। मेरा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से निवेदन है कि लगे हाथों ई 20 का भी समाधान कर दें। सबकी गाड़ियां खराब हो रहीं हैं, सबका माइलेज खराब हो रहा है।"

आप ने जारी किया व्हाट्सएप नंबर

दिल्ली के पूर्व सीएम ने कहा कि पीएम तभी सुनेंगे जब हम सब मिलकर आवाज उठाएंगे। इस शनिवार को हम उन लोगों को एक प्लेटफॉर्म पर लाएंगे जो ई 20 से परेशान हैं। उन्होंने अपील की है कि अगर लोग दिल्ली के आसपास रहते हैं तो वह कॉन्स्टीट्यूशन क्लब आएं। सबको अपनी बात रखने का मौका मिलेगा।

आम आदमी पार्टी के संयोजक ने 8588833212 व्हाट्सएप नंबर जारी करते हुए कहा कि जो लोग ऑनलाइन जुड़ना चाहते हैं वह इस पर मैसेज करें। हम एक दिन पहले लिंक भेजेंगे, जिसके जरिए आप ऑनलाइन जुड़ सकेंगे।

Created On :   27 July 2026 2:46 PM IST

Tags

Next Story