विपक्ष की रणनीति: सदन की कार्यवाही शुरु होने से पहले इंडिया गठबंधन की हुई बैठक, सपा चीफ ने बीजेपी पर लगाया बड़ा आरोप

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। संसद के मॉनसून सत्र का आज सोमवार 27 जुलाई 2026 को सातवां दिन है। 20 जुलाई से शुरु हुआ मॉनसून सत्र 13 अगस्त 2026 तक चलेगा।
आज संसद के लोकसभा सदन में पेपर लीक रोकने से संबंधित एक बिल पेश होना है। विधेयक के पेश होने से पहले विपक्षी गठबंधन इंडिया से ने सभी विपक्षी दलों की मीटिंग की। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी संसद में विपक्षी नेताओं की बैठक के लिए पहुंचे।
यह भी पढ़े -विपक्ष के सांसदों ने सरकार पर लगाया आरोप, कहा-'सरकार जनता और छात्रों को कानून के नाम पर कर रही गुमराह'
इंडिया गठबंधन की बैठक को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने समाचार एजेंसी से कहा विपक्ष एक है। अभी INDIA गठबंधन के सभी नेता बैठक करेंगे। यह संघर्ष बड़ा है। भाजपा जब से सत्ता में आई है तभी से इन्होंने शिक्षा को चौपट कर दिया है। मैं युवाओं के मनोबल और चेतना को बधाई देना चाहता हूं। इंडिया बैठक को लेकर कहा जा रहा है इसमें सदन की आगे की कार्यवाही को लेकर विपक्ष की रणनीति पर चर्चा पर हुई।
Created On :   27 July 2026 12:07 PM IST











