UP Election 2027: यूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव पलटे? कांग्रेस से गठबंधन पर दिया दो टूक जवाब

यूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव पलटे? कांग्रेस से गठबंधन पर दिया दो टूक जवाब
उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी गलियारों में हलचल तेज है। इस बीच समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने आगामी चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है।

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी गलियारों में हलचल तेज है। इस बीच समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने आगामी चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कांग्रेस के नेतृत्व वाले इंडिया अलायंस से साथ सपा के गठबंधन को लेकर अपना रुख साफ किया है।

कांग्रेस से गठबंधन पर अखिलेश यादव ने साफ किया रुख

यूपी चुनाव के लिए अखिलेश यादव ने कहा कि अभी चुनाव दूर है, अभी लोकसभा में हम सब लोग एक साथ हैं। सपा चीफ का यह बयान ऐसे समय में आया है जब संसद के मॉनसून सत्र के दौरान उन्होंने बीजेपी-कांग्रेस के बीच समझौता होने का आरोप लगाया था।

लोकसभा में मॉसून सत्र के दौरान अखिलेश यादव ने कहा था कि इनसे, उनसे बुलवा लिया। यह मुद्दा कांग्रेस या बीजेपी का नहीं। युवाओं का है। इस पर सबको बात रखनी होगी। कन्नौज सांसद के इस बयान को लेकर माना जा रहा था कि वह कांग्रेस के इस कदम से नाराज हैं कि उन्हें या उनकी पार्टी को लोकसभा में बोलने के लिए नहीं कहा गया। सपा चीपफ ने यह भी कहा था कि अगर सदन में मांग सुन ली जाती तो हमें प्रधानमंत्री आवास धरना देने नहीं जाना पड़ता।

एआईएमआईएम के ऑफर पर भी दी प्रतिक्रिया

इसके अलावा संसद के बाहर मीडिया से बातचीत के दौरान अखिलेश यादव से सवाल पूछा गया था कि उन्होंने कहा था कि कोई नाराजगी नहीं है। मुझे जो बोलना था, मैंने सदन में बोल दिया है।

इतना ही नहीं, बल्कि अखिलेश यादव ने ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) चीफ और हैदराबाद सांसद असदुद्दीन ओवैसी के पीडीए ऑफर पर भी बयान दिया। उन्होंने कहा कि किसी से भी उलझो मत। ऐसा करने की कोई जरूरत नहीं है। हम PDA के रास्ते पर चलते रहेंगे, सामाजिक न्याय का शासन स्थापित करेंगे और संविधान के तहत अधिकार व सम्मान सुनिश्चित करेंगे। हम जिस गठबंधन का हिस्सा हैं, उसने अभी-अभी (साल 2024 का लोकसभा चुनाव) BJP को हराया है और कई महत्वपूर्ण सीटें जीती हैं। हम PDA के साथ खड़े रहेंगे, सामाजिक न्याय की स्थापना की वकालत करते रहेंगे और उसी रास्ते पर बने रहेंगे।

Created On :   27 July 2026 1:01 PM IST

Tags

Next Story