बिहार पॉलिटिक्स: छात्रों पर प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी पर CJP ने सम्राट सरकार को घेरा, तेजस्वी यादव ने भी एक्स पर किया पोस्ट

छात्रों पर प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी पर CJP ने सम्राट सरकार को घेरा, तेजस्वी यादव ने भी एक्स पर किया पोस्ट
बिहार के कई जिलों में प्रदर्शनकारियों पर पुलिस की कार्रवाई जारी है। पुलिस पटना, छपरा, बेगूसराय, सीतामढ़ी समेत अन्य जिलों में सीसीटीवी फुटेज से प्रदर्शकारियों को चिन्हित करके गिरफ्तार कर रही है।

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार के कई जिलों में प्रदर्शनकारियों पर पुलिस की कार्रवाई जारी है। पुलिस पटना, छपरा, बेगूसराय, सीतामढ़ी समेत अन्य जिलों में सीसीटीवी फुटेज से प्रदर्शकारियों को चिन्हित करके गिरफ्तार कर रही है। इस बीच बिहार में पुलिस की कार्रवाई पर कॉकरोच जनता पार्टी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि भरोसे को न तोड़े।

सीजेपी ने एक्स पर किया पोस्ट

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सीजेपी ने पोस्ट किया है। इस पोस्ट में उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी को टैग किया है। पोस्ट में लिखा गया है, "जेपी नड्डा और डॉ। जितेंद्र सिंह की ओर से दिए गए भरोसे को न तोड़ें। प्रदर्शनकारियों पर दर्ज सभी आपराधिक मामले वापस लें।"

बता दें, इससे पहले सोमवार को सीजेपी ने अपने दूसरे एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, "पूरे देश की पुलिस से आग्रह है कि 25 जुलाई के दिल्ली समझौते का पालन करना चाहिए, किसी भी छात्र के खिलाफ कोई एक्शन न हो।"

इसके अलावा बिहार में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने सम्राट सरकार से सवाल उठाया। उन्होंने सीएम सम्राट चौधरी को आड़े हाथों लिया। तेजस्वी यादव ने चेतावनी दी कि एनडीए सरकार को महंगा पड़ेगा।

तेजस्वी यादव ने सम्राट सरकार को घेरा

तेजस्वी यादव ने एक्स पर पोस्ट में लिखा, "7 हत्याओं का आरोपी बिहार का मुख्यमंत्री सड़क छाप अपराधी है जिसने तमाम लोकतांत्रिक परंपराओं को त्याग देश में पहली बार प्रदर्शनकारी छात्रों पर AK-47 से गोली चलवाई है। छात्रों से समझौते के बाद भी बिहार में हजारों छात्रों पर फर्जी केस दर्ज कर हिरासत में लिया जा रहा है, परिजनों को प्रताड़ित किया जा रहा है। अगर छात्रों को रिहा नहीं किया गया तो NDA सरकार को महंगा पड़ेगा।"

मालूम हो कि सीजेपी की जब जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह से बातचीत हुई थी। तब यह समझौता हुआ था कि धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तो लिया ही जाए साथ ही मुआवजे के साथ-साथ एक मांग यह भी थी कि जो भी केस हुआ है देश में प्रोटेस्ट के दौरान उन सबको रद्द किया जाएगा। सारी शर्तें मान ली गई थीं। अब इसके बाद भी अलग-अलग राज्यों में हो रही गिरफ्तारियों पर सियासत तेज हो रही है।

Created On :   27 July 2026 1:38 PM IST

Tags

Next Story