CJP का सख्त रुख: असम, बंगाल, बिहार में छात्रों को टारगेट करने पर एक्टिव हुई 'कॉकरोच', सौरभ दास ने याद दिलाई सरकार की गारंटी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी ने सोमवार को असम, पश्चिम बंगाल और बिहार समेत अन्य राज्यों में सरकारी एजेंसी के छात्रों और प्रदर्शकारी को टारगेट बनाने पर हमला बोला है। सीजपी ने दावा किया है कि या तो सरकारी एजेंसियां प्रदर्शकारियों को हिरासत में ले रही हैं या उन्हें गिरफ्तार कर रही हैं। सीजेपी ने बयान जारी कर कहा कि हम इसको लेकर चिंतित हैं।
यह भी पढ़े -पेपर लीक विरोधी बिल पर सपा-आरजेडी का पलटवार, कहा-सरकार बिल पहले लाती तो नहीं होता बड़ा आंदोलन
सीजेपी ने की सरकारी एजेंसियों की कार्रवाई की निंदा
सोशल मीडिया एक्स पर सौरव दास ने बयान जारी किया। इस बयान के मुताबिक, सीजेपी ने कहा, "हमने अपना देशव्यापी विरोध-प्रदर्शन तभी वापस लिया था जब भारत सरकार ने हमें भरोसा दिलाया था कि किसी भी प्रदर्शनकारी के खिलाफ, चाहे वह बीजेपी या एनडीए शासित राज्य हो, अभी या भविष्य में कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं की जाएगी। इसलिए इन राज्यों से आ रही खबरें बहुत चिंताजनक हैं।"
पहली बात - हम हर प्रदर्शनकारी को भरोसा दिलाना चाहते हैं कि हमारी कानूनी टीम संबंधित राज्यों के बेहतरीन वकीलों के साथ मिलकर हिरासत में लिए गए लोगों की रिहाई सुनिश्चित करने और हर संभव कानूनी मदद देने के लिए काम कर रही है। यह काम पहले दिन से ही हो रहा है।
दूसरी बात - हम भारत सरकार, खासकर जेपी नड्डा और डॉ। जितेंद्र सिंह से अपील करते हैं कि वे हमें दिए गए भरोसे का तुरंत सम्मान करें। वे हिरासत में लिए गए लोगों की रिहाई सुनिश्चित करें और निर्देश दें कि देश में कहीं भी किसी भी प्रदर्शनकारी के खिलाफ कोई जबरदस्ती या बदले की कार्रवाई न हो। दर्ज की गई FIR भी वापस ली जानी चाहिए।
यह भी पढ़े -राहुल गांधी अब अखिलेश से 'बीस', कांग्रेस यूपी में 200 सीट और ज्यादा दबंगई से मांगेगी ओम प्रकाश राजभर
सौरभ दास ने सरकार पर साधा निशाना
हम भारत सरकार को यह भी याद दिलाना चाहते हैं कि उसने कल, 28 जुलाई 2026 तक इस मामले में लिखित गारंटी देने का वादा किया था। देशव्यापी विरोध-प्रदर्शन को रोकने का हमारा फैसला नेक नीयत से और पूरी तरह सरकार के इस भरोसे पर लिया गया था कि वह अपनी बात पर कायम रहेगी। उस भरोसे से पीछे हटना न सिर्फ 'कॉकरोच जनता पार्टी' के साथ विश्वासघात होगा, बल्कि उन लाखों युवा भारतीयों के भरोसे को भी तोड़ना होगा जिन्होंने विरोध-प्रदर्शन के बजाय बातचीत का रास्ता चुना था।
सीजेपी ने कहा कि युवाओं के लिए ऐसा विश्वासघात बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं होगा। हम भारत सरकार को याद दिलाना चाहते हैं कि उसकी विश्वसनीयता सिर्फ वादा करने से नहीं, बल्कि वादों को पूरा करने से बनती है।
सीजेपी ने युवाओं से अपील करते हुए कहा, 'धैर्य रखें, हम आपके साथ हैं। CJP हालात पर लगातार नजर रखे हुए है और उम्मीद करती है कि भारत सरकार और सभी बीजेपी/एनडीए राज्य सरकारें मौजूदा हालात की मांग के अनुसार पूरी तत्परता, जिम्मेदारी और नेक नीयत से काम करेंगी। हमारी मांग है कि हिरासत में लिए गए या गिरफ्तार किए गए सभी लोगों को तुरंत, और हर हाल में कल तक रिहा किया जाए और सभी FIR तुरंत वापस ली जाएं। ऐसा न होने पर हम आगे जरूरी कदम उठाएंगे।'
Created On :   27 July 2026 2:09 PM IST










