Ramdas Athawale News: रामदास अठावले ने दिया ओवैसी को करारा जवाब, पीएम मोदी की उम्र को लेकर दिया ये बयान

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के बयान पर करारा जवाब दिया है। ओवैसी ने अपने बयान में कहा था कि साल 2029 में देश को युवा प्रधानमंत्री मिलना चाहिए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उम्र का भी जिक्र किया था। इस बयान के बाद ही राजनीतिक गलियारों में चर्चा बढ़ गई। इसी बीच रामदास अठावले ने कहा है कि उम्र से ज्यादा जरूरी है इंसान का स्वस्थ रहना और काम करते रहना। उन्होंने दावा किया है कि पीएम नरेंद्र मोदी पूरी तरह से फिट एंड फाइन हैं। अब एनडीए का लक्ष्य है कि 2029 में भी पीएम मोदी के नेतृत्व में सरकार बनानी है। इसके अलावा, उन्होंने धर्मेंद्र प्रधान के इसतीफे पर भी अपनी राय रखी है।
ओवैसी को क्या बोले अठावले?
रामदास अठावले ने कहा है कि असदुद्दीन ओवैसी उनके दोस्त और साथी सांसद हैं। पीएम मोदी की उम्र बढ़ रही है, लेकिन उनकी सेहत अच्छी रह रही है। उन्होंने आगे कहा है कि अगर कोई व्यक्ति पूरी तरह फिट है, तो वह देश की जिम्मेदारी आराम से संभाल सकता है। उन्होंने भरोसा जताते हुए कहा है कि 2029 में भी पीएम मोदी प्रधानमंत्री बन सकते हैं।
इस्तीफे पर अठावले का बयान
रामदास अठावले ने कहा है कि छात्रों के आंदोलन के बाद धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है। धर्मेंद्र प्रधान के मुताबिक, यह फैसला छात्रों के गुस्से को शांत करने के लिए लिया गया है। उन्होंने ये भी कहा है कि इस्तीफा देने के बाद भी धर्मेंद्र प्रधान पार्टी के साथ काम करते रहेंगे।
यह भी पढ़े -उपराष्ट्रपति, अमित शाह और राजनाथ सिंह समेत केंद्रीय मंत्रियों ने सीआरपीएफ जवानों को दी स्थापना दिवस की बधाई
ओवैसी के बयान पर बढ़ा सियासी पारा
ओवैसी ने एक जनसभा में कहा था कि साल 2029 में देश के प्रधानमंत्री युवा होने चाहिए। उनके इस बयान के बाद ही कई नेता अपनी अलग-अलग टिप्पणी दे रहे हैं। बीजेपी नेता प्रतुल शाह देव ने भी ओवैसी की बातों का विरोध किया है। उनका कहना है कि राजनीति में उम्र नहीं बल्कि काम और एक्सपीरियंस काम आता है।
Created On :   27 July 2026 11:57 AM IST










