Akhilesh Yadav News: यूपी में एआईएमआईएम और सपा होगी साथ-साथ? भारी संशय के बीच अखिलेश यादव का बड़ा बयान

यूपी में एआईएमआईएम और सपा होगी साथ-साथ? भारी संशय के बीच अखिलेश यादव का बड़ा बयान
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी में एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी के साथ गठबंधन करने पर प्रतिक्रिया दी है।

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आने वाले साल में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। चुनाव शुरू होने में अभी थोड़ा समय है लेकिन राजनीतिक दलों की तरफ से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इस बीच ही असदुद्दीन ओवैसी ने समाजवादी पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है और अपना हाथ आगे बढ़ाया है। उनका कहना है कि अगर विपक्ष साथ आता है तो भारतीय जनता पार्टी को बड़ी चुनौती दी जा सकती है। उनके इस बयान के बाद ही राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है। इस पर अखिलेश यादव ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।

अखिलेश यादव क्या बोले?

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने ओवैसी के प्रस्ताव पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा है कि अभी विधानसभा चुनाव में समय है। अभी संसद के अंदर सभी विपक्षी दल कई अन्य मुद्दों पर एक साथ काम कर रहे हैं और इसके बाद इस सवाल पर अखिलेश यादव ने ज्यादा कोई टिप्पणी नहीं की है।

सपा और कांग्रेस ने साधा निशाना

इसी बीच सपा के सांसद राजीव राय ने ओवैसी पर निशाना साधते हुए कहा है कि चुनाव पास आते ही इस तरह के कई बयान सामने आने लगते हैं। उन्होंने दावा किया है कि ओवैसी के बयानों से बीजेपी को फायदा मिलता है। साथ ही कांग्रेस ने भी ओवैसी को घेरते हुए कहा है कि गठबंधन भरोसे और समान सोच से बनता है, दबाव या बयानबाजी से नहीं।

दूसरी बार दिया साथ आने का प्रस्ताव

बीते कुछ दिनों में यह दूसरी बार है जब ओवैसी ने समाजवादी पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ने की बात कही है। ओवैसी का कहना है कि उनका मकसद उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को सत्ता से दूर रखना है। उन्होंने ये भी कहा कि अगर विपक्ष समय रहते बातचीत करे तो आगे की रणनीति तय की जा सकती है।

Created On :   27 July 2026 2:11 PM IST

Tags

Next Story