Tejashwi Yadav: निर्दोष छात्रों पर फायरिंग की उनकी इंसानियत...तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी को लिया आड़े हाथों

डिजिटल डेस्क, पटना। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव रविवार (26 जुलाई) को पटना के मेदांता अस्पताल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने फायरिंग में घायल लोगों से मुलाकात की। उसके बाद तेजस्वी यादव ने भाजपा सरकार पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा अगर सरकार छत्रों को रिहा करने के साथ-साथ मुकदमें वापस नहीं लिया गया तो हर जिले में आंदोलन होगा।
तेजस्वी यादव ने कहा, "कल AK-47 से फायरिंग की गई। जिन 3 लोगों को गोली लगी है उनसे हम मिले। तीनों निर्दोष हैं। भगवान की कृपा से बच गए। उन्होंने बताया, "एक लड़के के पैर में गोली लगी है। दिसंबर में उसका आर्मी का एग्जाम है। गोली लगने के बाद भी उसको एक पैर पर दौड़ाया। इंसानियत मर चुकी है।"
तेजस्वी ने कहा, "सम्राट चौधरी जो सड़क छाप व्यक्ति है. हम सरकार से आग्रह नहीं, चेतावनी देते हैं। जब दिल्ली में तय हो गया कि केस वापस लिया जाएगा तो ये सम्राट चौधरी कौन हैं भाई। उन्होंने आगे कहा, "सम्राट चौधरी जी को चेतावनी है। कल शाम तक रिहा नहीं किया तो बिहार भर में आंदोलन करेंगे। इसकी जिम्मेदार सरकार होगी।"
घायलों का जिक्र करते हुए तेजस्वी ने कहा कि "एक जाति प्रमाण पत्र बनाने आया था, उसको गोली लगी। एक रायबरेली का रहने वाला है, उसका उस दिन जन्मदिन था। वो बेकरी से केक लेने गया था, उसको गोली लगी। एक जो दुकान में काम करता था, उसको गोली लगी है।"
उन्होंने आरोप लगाया कि "निर्दोष लोगों पर गोली चलाएगी ये सरकार? लड़का कह रहा है कि गोली खाने सीमा पर जाने चाहते हैं लेकिन देश में ही मर रहे हैं। अगर मुकदमा वापस और रिहा नहीं किया गया तो आंदोलन तय है।"
Created On :   26 July 2026 10:08 PM IST












