Ram Mandir Donation Fraud Case: ‘SIT में फॉरेंसिक ऑडिटर को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सुनवाई की। इस राज्य सरकार ने कोर्ट को बताया कि राम मंदिर ट्रस्ट को मिले दान में हेराफेरी के आरोपों की जांच के लिए नई एसआईटी गठन कर दिया गया है। इस पर कोर्ट ने बेहतर जांच के लिए टीम में एक फोरेंसिक ऑडिटर को भी शामिल करने पर जोर दिया है। इसके अलावा राज्य सरकार ने कहा कि एक विशेषज्ञ ऑडिटर को भी एसआईटी में शामिल किया जाएगा।
यह भी पढ़े -प्रदर्शन के दौरान पहले कभी एके-47 का इस्तेमाल नहीं हुआ; पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई दिखावा तेजस्वी यादव
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में एसआईटी का गठन
कोर्ट में चीफ जस्टिस सूर्य कांत, जस्टिस जोयमल्या बागची और जस्टिस वी मोहना की बेंच ने बीते सप्ताह कहा था कि इस मामले में वरिष्ठ अधिकारियों की एसआईटी बननी चाहिए। शुक्रवार, 27 जुलाई को हुई सुनवाई में राज्य सरकार की तरफ से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कोर्ट को बताया कि उसके आदेश का पालन किया गया है। नई एसआईटी की अध्यक्षता लखनऊ रेंज के आईजी किरण एस को सौंपी गई है। इस टीम में एक डीआईजी और एक एसएसपी भी शामिल हैं।
बेंच की अध्यक्षता कर रहे चीफ जस्टिस ने कहा, 'हम मामला बंद नहीं कर रहे हैं। अभी हमारा ध्यान मुख्य रूप से अच्छी जांच पर है। बाकी विषयों पर बाद में विचार होगा। आगे के लिए सुधार के उपाय पर भी हम चर्चा करेंगे।" सुनवाई के अंत में कोर्ट ने एसआईटी को अपनी जांच की स्टेटस रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है। मामले की अगली सुनवाई 2 सप्ताह बाद होगी।'
यह भी पढ़े -हर नागरिक जानता है देश के प्रति अपना कर्तव्य, वंदे मातरम पर कानून की जरूरत नहीं सैफ अब्बास नकवी
कोर्ट में राज्य सरकार ने दी दलील
यूपी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर राम मंदिर दान और चढ़ावे में कथित अनियमितताओं की जांच के लिए नई एसआईटी का गठन किया है। सरकार ने तीन सदस्यीय नई एसआईटी बनाई है, जिसका नेतृत्व आईजी किरण एस को सौंपा गया है। सीजेआई सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने उत्तर प्रदेश सरकार को एक सीनियर आईपीएस अधिकारी की अगुवाई में नई एसआईटी बनाने का निर्देश दिया था। कोर्ट ने यह भी निर्देश दिया था कि जांच की स्टेटस रिपोर्ट 27 जुलाई को सौंपी जाए।
उधर, राम मंदिर के चढ़ावे में कथित तौर पर गबन को लेकर जांच जारी है। अयोध्या पुलिस ने अब तक आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच टीम ने नकदी, गाड़ियां, निवेश से जुड़े दस्तावेज और अन्य संपत्तियां बरामद की हैं, जिन्हें कथित तौर पर गबन किए गए फंड से खरीदा गया था।
Created On :   27 July 2026 5:51 PM IST











