मौसम अपडेट: मानसून ने फिर पकड़ी रफ्तार, दिल्ली समेत 20 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, UP-बिहार में आंधी के साथ बरसेंगे बादल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में मानसून अभी भी रफ्तार पकड़ रहा है। कई राज्यों में बारिश का दौर जारी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 12 सितंबर 2026 के लिए कई जगहों पर भारी बारिश और तेज हवा का अनुमान जताया है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड समेत कई राज्यों में मौसम बिगड़ सकता है। कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 75 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन का खतरा बढ़ सकता है। वहीं, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के मछुआरों को खराब मौसम में समुद्र से दूर रहने की सलाह दी गई है।
यह भी पढ़े -जम्मू-कश्मीर अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का समापन, 30 से अधिक देशों की 120 फिल्मों का हुआ प्रदर्शन
इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
12 सितंबर को दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, असम, महाराष्ट्र, गुजरात, तेलंगाना, केरल, त्रिपुरा और नगालैंड में बारिश हो सकती है। कई जगहों पर तेज हवा और आंधी भी चलने की संभावना है। कुछ इलाकों में हवा 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है।
दिल्ली और उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम
दिल्ली में आज तेज बारिश के साथ आंधी आने की संभावना है। हवा 45 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है। यहां दिन का तापमान 33 डिग्री और रात का 27 डिग्री के आसपास रह सकता है।
इसके अलावा उत्तर प्रदेश के मेरठ, मथुरा, आगरा, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, अंबेडकर नगर, वाराणसी, कानपुर और प्रयागराज में तेज बारिश का अनुमान है। यहां हवा करीब 50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चल सकती है। लखनऊ में अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 27 डिग्री रह सकता है।
यह भी पढ़े -3 सब स्टेशन तैयार, 100 किमी बिजली की नई लाइन समेत 55 करोड़ के बिजली के काम किए पूरे, मेला क्षेत्र में चलित ट्रांसफार्मर का इंतजाम रहेगा
बिहार में भी आंधी-बारिश का खतरा
बिहार के औरंगाबाद, मुजफ्फरपुर, मधुबनी, भागलपुर, बेगूसराय, गया, रोहतास, सिवान, वैशाली, दरभंगा, किशनगंज, खगड़िया और जहानाबाद में बारिश के साथ आंधी चल सकती है। हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने का अनुमान है। पटना में दिन का तापमान 33 डिग्री और रात का 27 डिग्री के आसपास रह सकता है।
Created On :   12 Sept 2026 8:46 AM IST










