ED Raids I-PAC: 'ईडी के अधिकारियों ने 8 जनवरी 2026 को...' आई-पैक ने छापेमारी को लेकर जारी किया बयान

ईडी के अधिकारियों ने 8 जनवरी 2026 को... आई-पैक ने छापेमारी को लेकर जारी किया बयान
पश्चिम बंगाल में प्रवर्तन निदेशायल (ED) की छापेमारी पर आई-पैक (I-PAC) का बयान सामने आया है। ईडी की इस कार्रवाई को कठिन और दुर्भाग्यपूर्ण बताया है।

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। पश्चिम बंगाल में प्रवर्तन निदेशायल (ED) की छापेमारी पर आई-पैक (I-PAC) का बयान सामने आया है। ईडी की इस कार्रवाई को कठिन और दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। यह कार्रवाई बहुत चिंताजनक रही थी। उन्होंने आगे बताया कि इस कानूनी प्रक्रिया का उन्होंने सम्मान करना भी बताया है। बता दें कि एजेंसी ने छापेमारी की कार्रवाई आई-पैक के कई कार्यालयों और उसके निदेशक प्रतीक जैन के आवास पर भी की गई। इसके बाद से देश की राजनीति का माहौल गरमाया हुआ है।

I-PAC ने क्या कहा?

I-PAC ने अपने बयान में बताया, "ईडी के अधिकारियों ने 8 जनवरी 2026 को आई-पैक कार्यालय और हमारे निदेशक प्रतीक जैन के कोलकाता स्थित आवास पर तलाशी ली। आई-पैक जैसे प्रोफेशनल ऑर्गेनाइजेशन के लिए यह एक कठिन और दुर्भाग्यपूर्ण दिन था। यह कार्रवाई काफी चिंताजनक थी, लेकिन फिर भी हमने जांच एजेंसी को पूरी सहयोग दिया और आगे भी कानूनी प्रक्रिया का सम्मान करते हुए ऐसा करेंगे। हमने हमेशा अपने काम में ईमानदारी बनाए रखा है। एक दिन पहले जो कुछ भी हुआ, उसके बावजूद हम अपने काम को बिना किसी चिंता के निरंतरता और जवाबदेही के साथ करना जारी रखेंगे।"

ED ने CM पर फाइलें छीनने के लिए आरोप

राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी I-PAC डायरेक्टर के यहां छापेमारी के दौरान उनके आवास पर पहुंची। जब वे वहां से निकली तो उनके हाथ में एक हरे रंग की फाइल देखी गई। इसको लेकर ईडी ने सीएम पर आरोप लगाया है, उन्होंने जबरन फाइलें छीनी गई। वहीं, सीएम ने ईडी पर आरोप लगाया कि आई-पैक के कार्यालय पर छीपेमारी का मकसद इस साल के विधानसभा चुनावों से पहले तृणमूल कांग्रेस (TMC) की आंतरिक रणनीति को चुराने का काम किया।

जान से मारने की कोशिश

ममता बनर्जी का कहना है, "अगर कोई मुझे जान से मारने की कोशिश करे तो क्या मुझे अपना बचाव करने का अधिकार नहीं है? अगर मेरी पार्टी ही नहीं होगी तो मैं जनता के लिए कैसे लड़ूंगी?" उन्होंने आगे आरोप लगाते हुए कहा कि कोयला घोटाले के मामले में धन का लेन-देन गद्दारों के माध्यम से हुआ है। उन्होंने साफ तौर पर इशारा करते हुए बीजेपी में शामिल हुए टीएमसी के नेताओं को घेरने का काम किया।

Created On :   9 Jan 2026 9:53 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story