Chamoli Fire News: आर्मी कैंप में लगी तेज आग, हर तरफ मची अफरा-तफरी, फायर ब्रिगेड आग बुझाने की कोशिश में

आर्मी कैंप में लगी तेज आग, हर तरफ मची अफरा-तफरी, फायर ब्रिगेड आग बुझाने की कोशिश में
ज्योतिर्मठ में औली रोड के पास भीषण आग लगी है। सेना के जवानों के साथ फायर सर्विस की टीम पर मौके पर पहुंची है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ज्योतिर्मठ में औली रोड के पास ही स्थित आर्मी कैंप में अचानक से तेज आग लग गई है। आग लगने से हर तरफ अफरा-तफरी मची हुई है। सेना के जवानों के साथ ही फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंच गई है। सभी लोग आग बुझाने में जुटे हुए हैं लेकिन हवाओं के चलते आग धीरे-धीरे फैल रही है। जिसको बुझाने में काफी ज्यादा मेहनत करनी पड़ रही है।

बड़े क्षेत्र में फैल रही है आग

सेना के कैंप में लगी हुई आग बहुत ही ज्यादा बड़े क्षेत्र में फैल रही है। इसके चलते ही आग को बुझाने में जवानों और फायर सर्विस की टीम को बहुत ही ज्यादा मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। मिली हुई जानकारी के मुताबिक ये सेना का स्टोर था, जिसमें प्लास्टिक का सामान रखा हुआ था।

खेतों के चलते फैल रही आग

साथ ही जहां पर आग लगी है उसके आसपास खेत भी हैं, जहां पर सूखी हुई घांस है। तेज हवा चलने की वजह से आग विकराल हो रही है और आगे बढ़ रही है। अब धीरे-धीरे उस आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है।

Created On :   2 Jan 2026 2:41 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story