प. बंगाल में बड़ा हादसा: कोलकाता के होटल में भीषण आग, 9 लोगों की मौत, 6 घायल, इलाके में मचा हड़कंप

कोलकाता के होटल में भीषण आग, 9 लोगों की मौत, 6 घायल, इलाके में मचा हड़कंप
कोलकाता के एक होटल में बड़ी आग लगने का मामला सामने आया है। हादसे में 9 लोगों की मौत और 6 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। पश्चिम बंगाल में लगातार दूसरे बड़े होटल हादसे ने लोगों को डरा दिया है। तारापीठ के बाद अब कोलकाता के न्यू मार्केट इलाके में एक होटल में आग लग गई। यह घटना फ्री स्कूल स्ट्रीट पर हुई। आग इतनी तेज थी कि होटल के अंदर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 लोग घायल बताए जा रहे हैं। खबर मिलते ही दमकल की गाड़ियां और डिजास्टर मैनेजमेंट की टीमें मौके पर पहुंचीं। राहत और बचाव का काम शुरू किया गया। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। आग किस वजह से लगी, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

कोलकाता के होटल में कैसे हुआ हादसा

न्यू मार्केट के पास फ्री स्कूल स्ट्रीट पर बने होटल में अचानक आग लग गई। शुरुआती खबरों में होटल के अंदर कुछ लोगों के फंसे होने की बात सामने आई थी। आग की सूचना मिलते ही दमकल की टीम वहां पहुंची। बचाव दल ने अंदर फंसे लोगों को बाहर निकालने का काम शुरू किया। इस हादसे में 9 लोगों की जान चली गई और 6 लोग घायल हुए हैं। आग लगने की सही वजह अभी पता नहीं चल पाई है।

तारापीठ के होटल में भी लगी थी आग

आपको बता दें कि, इससे पहले 17 अगस्त को तारापीठ में एक होटल में आग लगी थी। बताया गया कि आग ग्राउंड फ्लोर से शुरू हुई और तेजी से चार मंजिला इमारत में फैल गई। उस समय होटल में कई श्रद्धालु ठहरे हुए थे। ज्यादातर लोग सो रहे थे इसलिए आग की खबर से वहां भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। दमकल की गाड़ियां पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग बुझाई गई। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हुई थी। आग की वजह शॉर्ट सर्किट होने की आशंका जताई गई थी।

मालवीय नगर में भी हुआ था बड़ा हादसा

वहीं, दिल्ली के मालवीय नगर में भी होटल में आग लगने का बड़ा मामला सामने आया था। इस हादसे में 21 लोगों की मौत हुई थी। राजधानी में पहले भी होटलों में आग की घटनाएं हो चुकी हैं।

Created On :   19 Aug 2026 8:57 AM IST

Tags

Next Story