Goa Nightclub Fire Accident: नाइट क्लब फायर एक्सीडेंट में बड़ा अपडेट आया सामने, थाईलैंड में हिरासत में लिए गए दोनों भाई

नाइट क्लब फायर एक्सीडेंट में बड़ा अपडेट आया सामने, थाईलैंड में हिरासत में लिए गए दोनों भाई
नाइट क्लब में आग लगने के बाद ही दोनों मालिक देश छोड़कर भाग गए थे लेकिन अब उनकी गिरफ्तारी की खबर सामने आ रही है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। गोवा के बर्च बाय रोमियो लेन नाइटक्लब में भारी आग लग गई थी, जिसमें 25 लोगों की जान चली गई थी। इस कांड के बाद ही इस क्लब के मालिक थाईलैंड भाग गए थे। अब उन्हें हिरासत में ले लिया गया है, लेकिन इस बात की कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, लूथरा ब्रदर्स के खिलाफ इंटरपोल ने ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया था, जिसके बाद उनकी हिरासत की खबर सामेन आई है। इससे पहले ही विदेश मंत्रालय ने लूथरा ब्रदर्स के एयरपोर्ट्स भी सस्पेंड कर दिए थे।

लूथरा ब्रदर्स के वकील ने क्या कहा?

बता दें, बुधवार को हुई ट्रांजिट अग्रिम जमानत याचिकाओं की सुनवाई के समय लूथरा ब्रदर्स की तरफ से वकील पेश हुए थे। वकील ने उनके भाग जाने वाले आरोप का खंडन करते हुए कहा है कि वे बिजनेस मीटिंग के लिए थाईलैंड गए थे। वकील ने ये भी कहा है कि उन पर किसी भी तरह की जिम्मेदारी नहीं बनती है, अप्रत्यक्ष तौर पर भी कोई जिम्मेदारी नहीं है। लूथरा ब्रदर्स के वकील ने ये भी कहा है कि मेरे अन्य रेस्तरां ध्वस्तर कर दिए हैं, अधिकारी और यहां तक कि मीडिया भी मेरे पीछे पड़ी हुई है।

कोर्ट को चाहिए जवाब

गोवा पुलिस की तरफ से पेश हुए वकील ने अंतरिम प्रोटेक्शन का विरोध किया और कहा है कि लूथरा ब्रदर्स के खिलाफ गैर-जमानत वारंट जारी किया है और घटना के बाद फरार हो गए हैं। पुलिस ने ये भी बताया है कि जब पुलिस 8 दिसंबर को लूथरा ब्रदर्स के घर गई थी तो उनके परिवार ने उनके बारे में किसी भी तरह की जानकारी देने से मना कर दिया था। वहीं, अब कोर्ट ने राज्य को जमानत याचिकाओं पर जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है।

गोवा पुलिस लाएगी लूथरा ब्रदर्स

गोवा पुलिस थाईलैंड से लूथरा ब्रदर्स को लेने जाएगी। उन दोनों भाईयों को देश में लाने में समय लग सकता है। जिसके चलते अभी पुलिस जाएगी और सभी जरूरी फॉर्मेलिटी को पूरा करके ही उनको देश में वापस लाया जाएगा। जिसके बाद दोनों भाईयों से पूछताछ होगी।

Created On :   11 Dec 2025 11:06 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story