गर्मी: अप्रैल में गर्मी का तांडव, मौसम विभाग ने हीट वेव को लेकर किया अलर्ट, कई राज्यों में मुसीबत बढ़ाएगी लू

अप्रैल में गर्मी का तांडव, मौसम विभाग ने हीट वेव को लेकर किया अलर्ट, कई राज्यों में मुसीबत बढ़ाएगी लू
  • हीट वेव की संभावना
  • भारत के मैदानी इलाकों में सामान्य से अधिक हीट वेव
  • अप्रैल में लू का सबसे बुरा असर होने का अनुमान

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मौसम विभाग ने अगले पांच दिन तक उष्ण लहर की संभावना जताई है। आईएमडी ने बताया कि 4-6 अप्रैल के दौरान झारखंड, रायलसीमा और तटीय आंध्र प्रदेश में अलग-अलग स्थानों में हीट वेव रह सकती है। न्यूज एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, उत्तरी कर्नाटक, राजस्थान, मध्य प्रदेश, ओडिशा, उत्तरी छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश में गर्मी का सबसे बुरा असर पड़ सकता है।

आईएमडी ने कहा कि पूर्वोत्तर भारत में बढ़ी हुई बारिश और तूफान की गतिविधि रविवार 7 अप्रैल, 2024 तक जारी रहने की संभावना है। पूर्वोत्तर भारत में असम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा सहित कई राज्य आते हैं।

मौसम विभाग ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट में लिखा, अप्रैल 2024 के दौरान दक्षिण प्रायद्वीप के कई इलाकों और उससे सटे उत्तर-पश्चिम मध्य भारत और पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों और उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में सामान्य से अधिक हीट वेव बने रहने की संभावना है।

कुछ दिन पहले ही मौसम विभाग ने बताया था कि देश में अप्रैल से जून तक अत्यधिक गर्मी पड़ेगी। मध्य एवं पश्चिमी प्रायद्वीपीय भागों पर गर्मी का सबसे बुरा प्रभाव पड़ने का अनुमान है। गुजरात, महाराष्ट्र, उत्तरी कर्नाटक, ओडिशा और आंध्र प्रदेश में अप्रैल में लू का सबसे बुरा असर होने का अनुमान है।

Created On :   3 April 2024 3:38 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story