मौसम अलर्ट: अगले हफ्ते से बढ़ेगा गर्मी का सितम, इन राज्यों में 40 के पार पहुंचेगा तापमान, आईएमडी ने जारी किया अलर्ट

अगले हफ्ते से बढ़ेगा गर्मी का सितम, इन राज्यों में 40 के पार पहुंचेगा तापमान, आईएमडी ने जारी किया अलर्ट
  • इस साल पड़ेगी रिकॉर्डतोड़ गर्मी
  • तीन हफ्ते तक रहेगी लू
  • मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

डिजिटल डेस्क, भोपाल। आईएमडी यानी भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने इस साल गर्मी को लेकर भविष्यवाणी की है। मौसम विभाग के मुताबिक इस साल पिछले साल से भी ज्यादा गर्मी पड़ सकती है। इस साल अप्रैल से लेकर जून तक सामान्य से ज्यादा तापमान रहने की संभावना है। वहीं इस बार हर बार के जैसे लू भी ज्यादा चलने की आसार विभाग ने जताएं हैं। हर साल औसतन 8 दिन रहने वाली लू इस बार 20 दिनों तक रह सकती है।

2 से 5 डिग्री तक चढ़ सकता है पारा

मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले तीन दिन महीनों में मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र समेत देश के 6 राज्यों में भीषण गर्मी रहेगी। यहां अगले सप्ताह में तापमान 2 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। अप्रैल से लेकर जून महीने के दौरान भारत के अधिकांश भागों में रात और दिन का तापमान सामान्य से ज्यादा रहने की संभावना है। जिन राज्यों में गर्मी का इफेक्ट सबसे अधिक रहने वाला है वह हैं - मध्यप्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और ओडिशा हैं। विभाग के मुताबिक, इस साल मैदानी भागों में करीब तीन सप्ताह लू भी चलेगी।

वहीं हीटवेव के अलर्ट पर सेंट्रल अर्थ साइंस मिनिस्टर किरेन रिजिजू का भी रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने कहा, 'देश का एक बड़ा भाग हीटवेव से प्रभावित होने वाला है। जिसमें पं. बंगाल, ओडिशा, एमपी, आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र जैसे राज्य शामिल हैं। चूंकि आने वाले कुछ दिनों में देश में लोकसभा चुनाव हैं जिस वजह से हमने हीटवेव को लेकर सावधानी बरती है। तैयारियों को लेकर राज्य सरकारों के साथ दो दिन की मीटिंग भी की गई है।' बता दें कि जब किसी मैदानी क्षेत्र में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और पहाड़ी क्षेत्र में 30 डिग्री सेल्सियस या उससे भी ज्यादा हो जाता है तो उसे हीटवेव की कंडीशन मानी जाती है। इसके साथ ही जब सामान्य तापमान में 7 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा की बढ़ोतरी हो जाती है तो उसे गंभीर हीटवेव माना जाता है।

Created On :   1 April 2024 4:45 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story