Mumbai Train Accident: मुंबई में हुआ बड़ा ट्रेन हादसा, खचाखच भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे यात्री, इतने लोगों की हुई मौत

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मुंबई से दिल को झकझोर करने वाली खबर सामने आई है। कर्मभूमि एक्सप्रेस में बड़ा हादसा हो गया है। यह ट्रेन आज मुंबई के लोकमान्य तिलक तर्मिनस से बिहार के लिए रवाना हुई थी। टर्मिनस से कुछ ही दूरी नासिक रोड रेलवे स्टेशन पर तीन तीन यात्री ट्रेन से गिर गए थे, इनमें से दो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। अभी यह साफ नहीं हो पाया की यात्री त्यौहार मनाने के लिए अपने घर जा रहे थे कि बिहार चुनाव में वोटिंग करने के लिए। इस मामले की जांच जारी है।
इस घटना की जानकारी मिलते ही नासिक रोड पुलिस मौके पर पहुंची, जहां से सभी मृत शवों को अपने कब्जे में लिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना भुसावल जाने वाली पटरी के किलोमीटर 190/1 और 90/3 के बीच का है। दोनों मृत लोगों की उम्र 30 से 35 साल के बीच में हैं। वहीं, इस हादसे में घायल हुए गंभीर रुप से व्यक्ति को जिला सरकारी अस्पातल रेफर किया गया है, जहां पर उसका इलाज किया जा रहा है।
यात्रियों का सामना किया बरामद
फिलहाल तीनों यात्रियों की जानकारी सामने नहीं आई हैं। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में पुलिस मान कर चल रही है कि भीड़ अधिक होने की वजह से यात्री ट्रेन से गिर गए हैं। बता दें कि दीपावली सीजन होने से उत्तर भारत की तरफ चलने वाली ट्रेनों में अक्सर भीड़ देखने को मिलती है। अधिकारियों के मुताबिक, इस मामले की यह भी पड़ताल की जा रही है कि क्या ये यात्री अपने गांव त्योहार सेलिब्रेट करने जा रहे थे या फिर बिहार में मतदान करने के लिए ट्रेन में सफर कर रहे थे। यह भी जानकारी सामने आई है कि हादसे के शिकार हुए यात्री जनरल बोगी में अपना सफर कर रहे थे। बोगी से उनका सामना बरामद कर लिया गया है, ताकि पहचान करने में आसानी हो सके।
सभी यात्रियों की पहचान करने में जुटी पुलिस
इस घटना की जानकारी मिलते ही ओढ़ा रेवले स्टेशन के प्रबंधक आकाश की दी गई। उन्होंने इसके बाद पुलिस को सुचित किया। जिसके बाद वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक जितेंद्र सपकाले, उपनिरीक्षक माली और कांस्टेबल भोले मौके पर पहुंचे। पुलिस ने इस मामले का पंचनामा तैयार कर शवों की पहचान के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है।
Created On :   19 Oct 2025 3:58 PM IST