झारखंड छात्र आंदोलन: हेमंत सोरेन सरकार ने प्रदर्शनकारी छात्रों को भेजा न्योता, स्टेट गेस्ट हाउस में तीसरे दौर की होगी बैठक

हेमंत सोरेन सरकार ने प्रदर्शनकारी छात्रों को भेजा न्योता, स्टेट गेस्ट हाउस में तीसरे दौर की होगी बैठक
झारखंड की राजधानी रांची में JPSC और JSSC CGL परीक्षा में कथित गड़बड़ियों को लेकर छात्र आंदोलन कर रहे हैं। इसको लेकर सरकार और प्रदर्शनकारी छात्रों के बीच बातचीत जारी है।

डिजिटल डेस्क, रांची। झारखंड की राजधानी रांची में JPSC और JSSC CGL परीक्षा में कथित गड़बड़ियों को लेकर छात्र आंदोलन कर रहे हैं। इसको लेकर सरकार और प्रदर्शनकारी छात्रों के बीच बातचीत जारी है। इसी क्रम में प्रदर्शन के 23वें दिन सरकार की तरफ से छात्रों को वार्ता के लिए बुलावा मिला है। यह मुलाकात सोमवार को स्टेट गेस्ट हाउस में होने वाली है।

दोनों पक्षों के प्रतिनिमंडल होंगे शामिल

इस मीटिंग को लेकर सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, सरकार और प्रदर्शनकारी छात्रों के बीच में सोमवार 2 बजे होने वाली है। इसमें सरकार और छात्रों की तरफ से बनाए गए प्रतिनिधिमंडल शामिल होंगे। हर बैठक में सरकार की कोशिश होती है कि इस आंदोलन को जल्द से जल्द खत्म किया जाए। इसलिए लगातार बैठकों का दौर जारी है।

मीटिंग में लीगल एक्सपर्ट्स होंगे शामिल

राज्य की हेमंत सोरेन सरकार से मिले इस बातचीत के न्योते को छात्रों ने स्वीकार कर लिया है। उन्होंने बताया कि इस मीटिंग में उनके बनाए गए डेलीगेशन के साथ लीगल एक्सपर्ट्स भी शामिल होंगे। उनके इस फैसले को लेकर माना जा रहा है कि परीक्षाओं में हुए कथित अनियमितताओं और छात्रों से जुड़ी मांगों पर कानूनी पहलुओं पर चर्चा होने वाली है।

इससे पहले कब हुई थी वार्ता

सोमवार को होने वाली वार्ता से पहले 9 अगस्त को हुई थी। हालांकि, इस दौरान प्रदर्शनकारी छात्र और सरकार के बीच में कोई ठोस समाधान नहीं निकला था। इसके बाद छात्रों ने प्रदर्शन जारी रखने का फैसला लिया था। अब यह तीसरे दौर की बातचीत होने जा रही है। जिसके लिए छात्रों को सरकार की तरफ से न्योता मिला है।

Created On :   17 Aug 2026 12:16 AM IST

Tags

Next Story