Jamui Assault Case: जमुई में आरोपियों और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ में चली गोली, आरोपी का एनकाउंटर, 4 आरोपी हिरासत में

डिजिटल डेस्क, पटना। जमुई जिले में छेड़छाड़ की गंभीर आपराधिक घटना के बाद पुलिस ने आरोपितों को पकड़ने के लिए कई जगह छापेमारी की है। इसी दौरान कुंदर बराज के पास पुलिस टीम और कुछ आरोपितों के बीच मुठभेड़ होने की खबर है। ऐसा बताया जा रहा है कि इस दौरान दोनों तरफ से कार्रवाई हुई है। इसमें नंदन यादव के पैर में गोली लगी, जबकि हरेराम यादव का पैर टूट गया है। दोनों को पुलिस की निगरानी में जमुई सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। हालांकि, इस कथित मुठभेड़ को लेकर पुलिस के बड़े अधिकारियों ने अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।
कुंदर बराज के पास हुई कार्रवाई
पुलिस टीम आरोपितों को पकड़ने के लिए कुंदर बराज के पास पहुंची थी। इसी दौरान पुलिस और आरोपितों के बीच आमना-सामना होने की बात सामने आई है। ऐसा बताया जा रहा है कि कार्रवाई में नंदन यादव के पैर में गोली लगी है और उसके साथी हरेराम यादव का पैर भी टूट गया है। दोनों को तुरंत ही अस्पताल ले जाया गया है।
सदर अस्पताल में चल रहा इलाज
घायल नंदन और हरेराम को पुलिस की निगरानी में जमुई सदर अस्पताल लाया गया हैं और डॉक्टर दोनों का इलाज कर रहे हैं। अस्पताल में सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। इमरजेंसी वार्ड के आसपास भी पुलिस मौजूद है।
यह भी पढ़े -'अन्यायपूर्ण युद्ध' झेल रहा ईरान, अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए यूएन में रखेंगे अपनी बात अराघची
चार लोग हिरासत में
सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने इस मामले में कुल चार लोगों को पकड़ा है। इनमें तीन लोगों को सोमवार को और एक को मंगलवार को पकड़े जाने की जानकारी है। सभी से एक सुरक्षित जगह पर पूछताछ की जा रही है। पुलिस घटना में इस्तेमाल हथियार और दूसरे आरोपितों के बारे में जानकारी जुटा रही है। पुलिस की ओर से कहा गया है कि जांच पूरी होने के बाद पूरे मामले की जानकारी दी जाएगी। फिलहाल मुठभेड़ और घायलों से जुड़ी जानकारी की आधिकारिक पुष्टि बाकी है।
Created On :   22 Sept 2026 12:52 PM IST












