Delhi Crime: कालकाजी मंदिर के पास नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, खुद को पुलिसकर्मी बताकर दिया वारदात को अंजाम, 1 आरोपी गिरफ्तार, बाकी की तलाश जारी

कालकाजी मंदिर के पास नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, खुद को पुलिसकर्मी बताकर दिया वारदात को अंजाम, 1 आरोपी गिरफ्तार, बाकी की तलाश जारी
दिल्ली के कालकाजी मंदिर के पास 17 साल की लड़की से गैंगरेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा है जबकि दो की तलाश जारी है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली के कालकाजी मंदिर के पास एक 17 साल की लड़की के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोप है कि तीन युवकों ने पहले खुद को पुलिसकर्मी बताया फिर लड़की और उसके दोस्त को डराया। इसके बाद आरोपियों ने लड़की के दोस्त को अपने कब्जे में ले लिया और उसके साथ जबरदस्ती की। घटना के बाद पुलिस ने एक आरोपी को मुठभेड़ के बाद पकड़ लिया है। आरोपी के पैर में गोली लगी है और उसका इलाज कराया जा रहा है। पुलिस बाकी दो आरोपियों को भी खोज रही है। मामले में POCSO एक्ट समेत कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़े -दूरसंचार विभाग ने दी चेतावनी, सिम के दुरुपयोग पर 3 साल तक की जेल और 50 लाख रुपए तक का भरना पड़ सकता है जुर्माना

पार्क में पहुंचे थे लड़की और उसका दोस्त

पुलिस के मुताबिक, लड़की सोमवार शाम करीब 7 बजे अपने 17 साल के दोस्त के साथ कालकाजी मंदिर गई थी। दर्शन करने के बाद दोनों करीब 7:30 बजे मंदिर के पास बने पार्क में चले गए। इसी दौरान तीन युवक वहां पहुंचे। उनकी उम्र करीब 25 से 30 साल बताई जा रही है। आरोप है कि युवकों ने खुद को पुलिस वाला बताया और दोनों को धमकाने लगे।

दोस्त को बंधक बनाकर वारदात

आपको बता दें कि, आरोप है कि तीनों युवकों ने लड़की के दोस्त को अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। रात करीब 8:45 बजे पुलिस को पार्क से PCR से कॉल आया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और लड़की को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया। उसकी शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है।

एक आरोपी पकड़ा, दो की तलाश

न्यूज रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने कार्रवाई के दौरान आसिफ नाम के एक आरोपी को मुठभेड़ के बाद पकड़ लिया है। उसके पैर में गोली लगी है। पुलिस अब उससे पूछताछ कर रही है ताकि बाकी आरोपियों के बारे में जानकारी मिल सके। दोनों फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए पार्क और आसपास के इलाकों की CCTV फुटेज देखी जा रही है। पुलिस स्थानीय लोगों से भी पूछताछ कर रही है।

Created On :   22 Sept 2026 10:20 AM IST

Tags

Next Story