Jamui case: दुष्कर्म मामलों में घेरे में बीजेपी सरकार, दिल्ली से लेकर बिहार तक विपक्षी नेताओं का बड़ा आरोप

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। झारखंड मुक्ति मोर्चा की सांसद महुआ माझी ने जमुई नाबालिग उत्पीड़न केस को लकर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने घटनाओं की निंदा करते हुए पीड़िताओं के प्रति संवेदना प्रकट की, सांसद ने घटना को बहुत ही दुखद बताया। माझी ने कहा अलग अलग राज्यों में ऐसी घटनाएं क्यों होती है।
जेएमएम सांसद ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा दिल्ली में भाजपा सरकार महिला सुरक्षा की बात कहकर बनी और सितंबर के महीने में ऐसी 3 घटना महिला के साथ घटी और अभी जो एक नाबालिग लड़की के साथ जो कुछ भी पार्क में हुआ वो बड़ा ही भयानक है क्योंकि उसी दिल्ली में कभी निर्भया कांड हुआ था जिसको लेकर पूरा देश आंदोलित हुआ था और जिसमें भाजपा के नेताओं ने बहुत राजनीति की थी।
यह भी पढ़े -भारत सरकार एवं झारखंड सरकार के सहयोग से 260 प्रखंडों, 4,395 ग्राम पंचायतों एवं 26,777 गैर-जीपी गांवों में ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी को मिलेगा विस्तार
उन्होंने आगे कहा भाजपा अब कर क्या रही है सिर्फ जुमलेबाजी करना- बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं, महिला सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण ये सब बकवास है और कुछ नहीं क्योंकि धरातल पर वो कही दिख नहीं रहा है, बिहार के जमुई जो घटना हुई वो भी कम भयानक नहीं है।
यह भी पढ़े -जमुई में आरोपियों और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ में चली गोली, आरोपी का एनकाउंटर, 4 आरोपी हिरासत में
AAP दिल्ली अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली में तीन बलात्कार मामलों पर कहा 3 साल की बच्ची के साथ जनकपुरी में रेप हुआ पूरी सरकार इस पर चुप रही। DCP और SHO उसके माता-पिता को धमका रहे थे तभी सरकार चुप रही, दिल्ली पुलिस पूरी तरह राजनीतिक टूल की तरह उपयोग किए जाते हैं। दिल्ली मेरे ऊपर हर महीने दो मामले दर्ज करते हैं लेकिन कोई लड़की थाने में कोई छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराए तो कोई मामला दर्ज नहीं होता है और जब तक उसका रेप नहीं हो जाता तब तक ये उसका मामला दर्ज नहीं करते हैं। तो आप जब जगह-जगह खड़े गुंडों के ऊपर अंकुश नहीं लगाएंगे। तो यही ऐसी घटना घटेगी।
Created On :   22 Sept 2026 3:29 PM IST









