Monsoon Session 2026: विपक्ष के भारी हंगामे के बीच सदन पहुंचे अमित शाह, किरेन रिजिजू का विपक्षियों पर फूटा गुस्सा, कल तक के लिए कार्यवाही स्थगित

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी के समय दिल्ली में युवाओं का भारी प्रदर्शन हुआ है। जिसमें युवाओं पर पैलेट गन का इस्तेमाल किया गया है। इस पर कांग्रेस के साथ पूरा विपक्ष मोदी सरकार पर हमलावर है। इस पूरे मामले में खासकर गृह मंत्री अमित शाह को घेरा जा रहा है। साथ ही अमित शाह को संसद में बुलाने को लेकर भी भारी हंगामा हुआ था। इस बीच अमित शाह संसद में आए हैं, लेकिन अब पूरे दिन के लिए संसद की कार्यवाही स्थगित कर दी गई है। स्थगित होने से पहले विपक्ष की तरफ से हो रहे हंगामे को लेकर किरेन रिजिजू का गुस्सा फूटा है।
यह भी पढ़े -पीएम मोदी के नेतृत्व में किए गए 9 व्यापार समझौतों से अरुणाचल प्रदेश के किसानों और उद्योगों के लिए खुलेंगे वैश्विक बाजार पीयूष गोयल
क्या बोला विपक्ष?
संसद के मानसून सत्र में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच लगातार हंगामा हो रहा था। विपक्ष के हंगामे के चलते कार्यवाही भी बाधित रही थी। विपक्ष राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले के साथ अन्य कई मुद्दों पर नारेबाजी कर रहा था। वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और नेता विपक्ष राहुल गांधी ने इस मामले को लेकर अमित शाह की जवाबदेही तय करने की मांग की है।
यह भी पढ़े -नरसिंहपुर दुष्कर्म और हत्या मामला कांग्रेस ने की आरोपी के लिए फास्ट-ट्रैक ट्रायल और कड़ी सजा की मांग
क्या बोले किरेन रिजिजू?
विपक्ष की गृह मंत्री को सदन में बुलाने की मांग पर राज्यसभा में किरेन रिजिजू ने कहा है कि कौन जवाब देगा यह विपक्ष तय नहीं करेगा। इसके बाद भी कृह मंत्री के बयान की मांग पर विपक्ष अड़ा रहा। रिजिजू ने कहा कि गृह मंत्री बोलेंगे तो विपक्ष सुन नहीं पाएगा। उन्होंने यह भी कहा है कि गृह मंत्री सुबह से शाम तक संसद में ही रहते हैं। गृह मंत्री अमित शाह वो इंसान हैं, जिनका नाम सुनकर आतंकवादी, उग्रवादी कांप उठते हैं, जिस दिन अमित शाह का यहां जवाब होगा, आप सुन नहीं पाएंगे।
Created On :   7 Aug 2026 2:13 PM IST












