NEET Paper Leak: 'विशेषज्ञों ने लीक किए NEET के सवाल', NEET पेपर लीक केस में CBI का चौंकाने वाला खुलासा

अनुवाद के समय बाहर पहुंचे सवाल
सीबीआई के अनुसार, जब प्रश्नों का अनुवाद, जांच और सुधार का काम चल रहा था उसी दौरान कुछ विषय विशेषज्ञों ने सवाल बाहर पहुंचाए। जांच में बॉटनी, जूलॉजी, केमिस्ट्री और फिजिक्स से जुड़े कुछ विशेषज्ञों के नाम सामने आए हैं। एजेंसी का कहना है कि इन्हें मिला अधिकार गलत तरीके से इस्तेमाल किया गया।
छात्रों को पहले ही याद कराए गए प्रश्न
जांच में पता चला कि पुणे में कुछ गुप्त पढ़ाई के सत्र रखे गए। यहां छात्रों को सवाल, चारों ऑप्शन और सही जवाब बोलकर बताए गए। छात्रों ने इन्हें अपनी कॉपी में हाथ से लिखा ताकि कोई मोबाइल या कंप्यूटर रिकॉर्ड न बने। बाद में कुछ सवालों की तस्वीरें लेकर दूसरे लोगों तक भी पहुंचाई गईं। जांच में पैसों के लेन-देन की बात भी सामने आई है।
टेलीग्राम से पहुंचा पेपर, लाखों रुपये का हुआ सौदा
सीबीआई का कहना है कि लातूर में कुछ छात्रों को अस्पताल बुलाकर पूरे सवाल याद कराए गए। इसके बाद लीक हुए प्रश्नों को पीडीएफ बनाकर टेलीग्राम के जरिए आगे भेजा गया। जांच के अनुसार, यह फाइल कई लोगों तक पहुंची और आखिर में इसे 10 से 12 लाख रुपये लेकर दूसरे व्यक्ति को दिया गया। एजेंसी अब पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है।
Created On :   7 Aug 2026 9:54 AM IST












