मिलावट के खिलाफ बड़ी कार्रवाई!: उज्जैन की दो फर्मों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने किया निरीक्षण, 1,272 लीटर संदिग्ध घी जब्त

डिजिटल डेस्क, भोपा। मध्य प्रदेश की खाद्य सुरक्षा विभाग टीम ने मिलावट के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान लाखों रुपये मूल्य का घी जब्त कर लिया है। इसके बाद उनके जांच के लिए सैंपल राज्य खाद्य प्रयोगशाला में भेज दिए गए हैं। विभाग ने यह कार्रवाई उज्जैन में की है और हजारों लीटर घी अपने कब्जे में ले लिया है।
यह कार्रवाई आयुक्त खाद्य सुरक्षा, मध्य प्रदेश एवं कलेक्टर और जिला उज्जैन को मिली शिकायत के आधार पर शुक्रवार को की गई है। इस दौरान विभाग की टीम दौलतगंज और इंदौर गेट क्षेत्र की दो अलग-अलग फर्मों से करीब 6 लाख 92 हजार रुपये कीमत का 1,272 लीटर घी जब्त किया है।
यह भी पढ़े -8 दिन में 29 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने लिया बाबा महाकाल का आशीर्वाद, 3 अगस्त को 6.13 लाख भक्त दरबार में पहुंचे
एक हजार से ज्यादा घी जब्त
इस मामले में खाद्य अधिकारी बसंल शर्मा का कहना है कि पहली कार्रवाई तिलक मार्ग, दौलतगंज, उज्जैन स्थित सेवकराम घनश्यामदास फर्म पर की है। निरीक्षण के समय धोलपुर फ्रेश प्रीमियम क्वालिटी देसी घी के नाम से 900 मिली, 450 मिली, 180 मिली और 15 किलोग्राम टिन की पैकिंग में घी मिला। उन्होंने आगे बताया कि बिल के हिसाब से उक्त घी इंदौर स्थित भोले बाबा मिल्क फूड प्रोडक्ट, 07 बी, उद्योग नगर, नवलखा, इंदौर से खरीदा गया था। लेकिन घी की गुणवत्ता पर संदेह होने के बाद कुल 1,116 लीटर घी अपने कब्जे में लिया गया, जिसकी कीमत करीब 6.90 लाख रुपए बताई जा रही है।
यह भी पढ़े -भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री पारस जैन का निधन, कुछ दिन से बीमार थे, इंदौर के एक अस्पताल में चल रहा था इलाज
एक लाख रुपए से अधिका का घी बरामद
वहीं, उज्जैन के इंदौर गेट स्थित श्री शिवम इंटरप्राइजेस फर्म की भी जांच की गई। जहां पर गोवर्धन प्योर घी 1 लीटर और 500 मिली की पैकिंग में मिला। बिल के मुताबिक, उक्त घी को पराग मिल्क फूड्स लिमिटेड, जी-1, गोल्डन टॉवर, 18 गोल्डन पैलेस, नियर टी, इंदौर से खरीदा गया है। गुणवत्ता के संदेह के आधार पर कुल 156 लीटर घी मिला है, जिसकी कीमत लगभग 1,20,372 रुपए है, जिसे जब्त कर लिया है।
Created On :   7 Aug 2026 9:14 PM IST













