एक्सीडेंट के बाद पटना में सुलगी 'आग': तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से 26 वर्षीय युवक की मौत, गुस्साई भीड़ ने हाईवे किया जाम, 10 वाहनों को आग में झोंका

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार की राजधानी पटना में हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। इसके बाद हालात गंभीर हो गए हैं। यह घटना अगमकुआं थाना इलाके के जीरो माइल के पास की बताई जा रही है। यहां पर शुक्रवार की सुबह तेज रफ्तार बस की चपेट में युवक की जान चली गई थी। इसके बाद गुस्साए लोगों ने इसी बस को आग के हवाले कर दिया।
यह भी पढ़े -सावधान! उत्तराखंड-बिहार सहित इन राज्यों में मूसलाधार बारिश, IMD का बड़ा अलर्ट, कई इलाकों में लैंडस्लाइड का खतरा
10 वाहनों में लगाई आग
घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। लेकिन इससे पहले भीड़ ने उसे रोक लिया। जिसके बाद हालात बहुत बिगड़ गए और मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल पहुंची। मामला यही नहीं थमा और तनाव और गहरा गया। देखते ही देखते भीड़ ने 2 पुलिस वाहन, बसों और बाइक समेत लगभग 10 गाड़ियों को आग के हवाले कर दी गई।
नेशनल हाईवे पर लगा जाम
गुस्साए लोगों ने नेशनल हाईवे-30 पर जाम लगा दिया। इसके अलावा पत्रकारों से भी मारपीट की गई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मौके पर 9 थानों की पुलिस भेजी गई। इसके बाद प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर कर दिया। इसके बाद ट्रैफिक व्यवस्था बहाल कर दी गई है। इसके साथ पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में जुट गई है। पुलिस ने कहा कि उपद्रवियों की पहचान की जाएगी और तोड़फोड़, आग लगाने की घटना को अंजाम देने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़े -राहुल गांधी समेत 5 विपक्षी सांसदों के खिलाफ अदालत में शिकायत, संसद परिसर में प्रदर्शन पर उठे सवाल
इस युवक की हुई मौत
जानकारी के मुताबिक, बस हादसे में 26 वर्षीय मनीष की मौत हो गई है, जो पटना में फ्लेक्स का काम करता था। वो अपने गांव जीरो माइल से रोज पटना आता-जाता था। वह तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ा था, जो रोजाना की तरह आज भी सुबह 7 बजे काम के लिए निकला था।
Created On :   7 Aug 2026 5:51 PM IST












