CJP की 'फ्यूचर प्लानिंग': विस्तार को तैयार 'कॉकरोच', आगे का रोडमैप रेडी, पार्टी के कर्ता धर्ता के नाम भी तय, दिपके-दास को बड़ी जिम्मेदारी, इन मुद्दों पर फोकस

विस्तार को तैयार कॉकरोच, आगे का रोडमैप रेडी, पार्टी के कर्ता धर्ता के नाम भी तय, दिपके-दास को बड़ी जिम्मेदारी, इन मुद्दों पर फोकस
CJP ने नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी बनाई है। संगठन अब पूरे देश में विस्तार, सदस्यता अभियान और जमीनी स्तर पर काम बढ़ाने की तैयारी कर रहा है लेकिन फिलहाल चुनाव नहीं लड़ेगा।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कुछ महीने पहले तक बहुत कम लोग कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का नाम जानते थे। सोशल मीडिया पर बने इस संगठन को देखकर कई लोग पूछ रहे थे, क्या ये सच में कुछ बदल पाएगा? क्या ये शिक्षा मंत्री का इस्तीफा दिला पाएगा? लेकिन धीरे-धीरे छात्रों का आंदोलन बड़ा होता गया। सरकार पर दबाव बढ़ा और आखिरकार केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया। शायद ही किसी ने सोचा होगा कि सोशल मीडिया से शुरू हुआ एक संगठन इतनी बड़ी चर्चा का हिस्सा बन जाएगा। अब CJP ने खुद को और मजबूत बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए संगठन ने अपनी नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का ऐलान किया है और पूरे देश में अपना नेटवर्क बढ़ाने की प्लानिंग की है।

CJP ने बनाई नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी

Cockroach Janta Party (CJP) ने अपने संगठन को मजबूत करने के लिए नई नेशनल वर्किंग कमेटी बनाई है। संगठन के संस्थापक अभिजीत दिपके को राष्ट्रीय संयोजक बनाया गया है। वहीं, सौरव दास और आशुतोष रांका को सह-संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा संगठन, मीडिया, रिसर्च, टेक्नोलॉजी, कानूनी मामलों और अलग-अलग क्षेत्रों के लिए भी अलग-अलग लोगों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।


अगले 6 महीने में क्या होगा?

CJP का कहना है कि अगले छह महीने में देशभर में राज्य स्तर, लोकसभा स्तर और शहर स्तर पर नई टीमें बनाई जाएंगी। इसका मकसद संगठन को ज्यादा लोगों तक पहुंचाना और अलग-अलग जगह काम शुरू करना है।

सदस्यता अभियान भी शुरू होगा

संगठन अपनी वेबसाइट के जरिए सदस्य बनाने का अभियान शुरू करेगा। इसमें छात्र, युवा प्रोफेशनल और कामकाजी लोग जुड़ सकेंगे। CJP ने साफ कहा है कि इस अभियान में किसी से भी कोई पैसा नहीं लिया जाएगा।

क्या CJP चुनाव लड़ेगी?

संगठन ने फिलहाल चुनाव लड़ने की बात से इनकार किया है। CJP का कहना है कि अभी उसका पूरा ध्यान लोगों के बीच जाकर काम करने पर है। संगठन का मानना है कि इस समय एक और राजनीतिक पार्टी बनाने से ज्यादा जरूरी जमीनी स्तर पर लोगों की आवाज उठाना है।

झारखंड जाएंगे CJP के नेता

CJP के सह-संयोजक आशुतोष रांका ने कहा कि संगठन का एक प्रतिनिधिमंडल झारखंड जाएगा। वहां भर्ती परीक्षा में कथित गड़बड़ी को लेकर छात्रों का आंदोलन चल रहा है। आंदोलन का 13वां दिन है और छह छात्र भूख हड़ताल पर बैठे हैं। CJP की टीम उनसे मिलकर उनका हाल जानेगी और अपना समर्थन भी देगी।

Created On :   7 Aug 2026 6:17 PM IST

Tags

Next Story