बड़ी डिफेंस डील?: पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी अरब के बीच बड़ा रक्षा सौदा, भारत ने इस कदम पर दी प्रतिक्रिया

पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी अरब के बीच बड़ा रक्षा सौदा, भारत ने इस कदम पर दी प्रतिक्रिया
पाकिस्तान, तुर्की और सऊदी अरब, इन तीनों देशों ने शुक्रवार को 'मक्का संयुक्त डिफेंस डील' पर हस्ताक्षर किए हैं। इन देशों ने यह कदम ऐसे समय पर उठाया है, जब इलाके में युद्ध और सैन्य तनाव जारी है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान, तुर्की और सऊदी अरब, इन तीनों देशों ने शुक्रवार को 'मक्का संयुक्त डिफेंस डील' पर हस्ताक्षर किए हैं। इन देशों ने यह कदम ऐसे समय पर उठाया है, जब इलाके में युद्ध और सैन्य तनाव जारी है। इस बीच भारत ने तीनों देशों के मध्य हुए समझौते पर प्रतिक्रिया दी है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा कि देश इस पर नजर रखे हुए हैं। मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल का कहना है कि उनकी इस डील का मकसद अमेरिका-ईरान युद्ध के बाद क्षेत्रीय सुरक्षा संबंधों को मजबूत बनाना है।

समझौते पर पाकिस्तान की प्रतिक्रिया

पाकिस्तान ने इस संयुक्त डिफेंस डील पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भले ही ये कदम खाड़ी में बढ़ते तनाव के बीच उठाया है, लेकिन इसकी खासियत इससे कहीं ज्यादा है। रिपोर्ट्स में बताया गया है कि इन तीनों देशों के बीच हुई डील को लेकर महीनों से अटकलें लगाई जा रही थी। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने अपने एक बयान में इस समझौते पर कहा कि इन तीनों देश में से किसी एक पर हमला होता है, तो ऐसे में इन सभी देशों पर हमला माना जाएगा।

पाकिस्तान-सोमालिया MoU पर भारत की टिप्पणी

पाकिस्तान और सोमालिया के बीच इसी महीने इस्लामाबाद में एक अहम रक्षा सहयोग समझौता (MoU) हुआ है और इस पर साइन भी हो गए हैं। इसके तहत दोनों देशों के बीच आतंकवादरोधी अभियानों, सैन्य प्रशिक्षण रक्षा उपकरण निर्माण और समुद्री सुरक्षा (मैरीटाइम सिक्योरिटी) के इलाके में एक-दूसरे के संबंधों को मजबूत बनाने पर समहति बनी है। इस पर रणधीर जायसवाल ने बताया, "हम सोमालिया और पाकिस्तान के बीच हो रही गतिविधियों पर बारीकी से नजर रखे हुए हैं।"

डील में तीनों देशों के काम

इस डील में तीनों देशों की अलग-अलग ताकत शामिल हैं। इसके तहत पाकिस्तान अपनी सेना और हथियार की उत्पादन क्षमता दे रहा है। तुर्की के पास पहले से ही नाटो की दूसरी सबसे बड़ी सेना है, जबकि सऊदी अरब अपने वित्तीय संसाधनों और रणनीतिक में सहयोग करेगा। वहीं, हाल ही के महीनों में पाकिस्तान ने अपनी सेना को सऊदी में तैनात कर दी थी, इसमें हजारों सैनिक, कई लड़ाकू विमान, ड्रोन और एयर डिफेंस सिस्टम शामिल है। पाकिस्तान इसके अलावा खाड़ी देशों के साथ सुरक्षा संबंध मजबूत बनाने में लगा हुआ है।

Created On :   7 Aug 2026 7:44 PM IST

Tags

Next Story