Uttarakhand Road Accident: उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा, 250 फीट गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 5 लोगों की दर्दनाक मौत

उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा, 250 फीट गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 5 लोगों की दर्दनाक मौत
वभूमि उत्तराखंड में शुक्रवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। राज्य के पौड़ी-देवप्रयाग मोटर मार्ग पर एक बोलेरो गाड़ी बेकाबू होकर 250 फीट गहरी खाई में गिर गई, जिसमें 5 लोेगों की दर्दनाक मौत हो गई।

डिजिटल डेस्क, देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड में शुक्रवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। राज्य के पौड़ी-देवप्रयाग मोटर मार्ग पर एक बोलेरो गाड़ी बेकाबू होकर 250 फीट गहरी खाई में गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई। वहीं एक शख्स गंभीर रूप से घायल है।

मिली जानकारी के मुताबिक, बोलेरो (नंबर UK08 BL 0387) देवप्रयाग से पौड़ी जा रही थी। कुंडधार के समीप कार का ड्राइवर अचानक अपना कंट्रोल खो बैठा और गाड़ी सीधे गहरी खाई में समा गई। हादसे में तेज आवाज हुई, जिसे सुनकर स्थानीय ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस को इसकी सूचना दी।

मृतकों की हुई पहचान

थाना देवप्रयाग पुलिस और एसडीआरएफ की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। मृतकों की पहचान अफजाल (49 साल), पत्नी शब्बो (40 साल), बेटी अन्नाविया (3 साल), बेटा शादाब (14 साल), भाई गुफरान (34 साल)। वहीं हादसे में अरमान गंभीर रूप से घायल हुआ है।

मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुख

इस हादसे पर उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दुख जताया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा, 'देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर हुई भीषण सड़क हादसे की खबर बहुत दर्दनाक है। जिला प्रशासन को दुर्घटना में घायलों के समुचित और तुरंत उपचार के साथ ही गंभीर रूप से घायलों को जरूरत के मुताबिक एयरलिफ्ट कर हायर सेंटर रेफर करने का निर्देश दिया है।'

उन्होंने आगे कहा, 'ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगतों की आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान और शोक संतप्त परिजनों को इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति दें। प्रभु बदरी विशाल से सभी घायलों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना करता हूं।'

Created On :   7 Aug 2026 7:56 PM IST

Tags

Next Story