मोतिहारी में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से मां समेत 4 बच्चों की मौत, गांव में मची चीख-पुकार

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार के पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) जिले से बड़ी दुखद खबर सामने आई है। मां समेत चार बच्चों को तालाब में डूबने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पूरे गांव में चीख-पुकार मच गई थी और इलाके में मातम पसर गया है। वहीं, पुलिस को सूचना मिली और तुरंत मौके के लिए रवाना हो गई। इसके बाद शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।
मां समेत चार मासूमों की मौत
जानकारी के मुताबिक, जिले के गोविंदगंज थाना इलाके के तहत बभनौली पंचायत के वार्ड नंबर छह की रहने वाली सुशीली देवी पति धर्मेंद्र महतो की मौत हो गई है। उनके साथ चार बच्चे अविनाश कुमार (पुत्र), रवि कुमार (पुत्र), अमृता कुमारी (पुत्री), पम्मी कुमारी (पुत्री) भी जिंदा नहीं है। इन सभी की मौत तालाब में डूबने से बताई जा रही है। ये भी बताया जा रहा है कि सुशीला देवी अपने इन बच्चों के साथ खेत में काम करने के लिए पहुंची थी। इसी दौरान गांव के नजदीक बने तालाब में डूब गए।
यह भी पढ़े -पौड़ी-देवप्रयाग मार्ग पर हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत, सीएम धामी ने शोक जताया
हादसे पर ग्रामीणों ने क्या कहा?
हालांकि, अबतक यह घटना किस वजह से हुई है। इसको लेकर कोई जानकारी नहीं मिली है। इस बीच हैरान करने वाली ये बात भी सामने आई है कि इस मामले पर गांव के लोग कुछ भी कहने से बच रहे हैं। लेकिन ग्रामीणो के बीच कानाफूसी हो रही है कि 'घरेलू विवाद' की वजह पर चर्चा कर रहे हैं। इस वजह से यह घटना और भी रहस्यमय हो जाती है।
पोस्टमार्टम के लिए भेजे शव
गोविंदगंज थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और ग्रामीणों की सहायता से कड़ी मशक्कत के बाद सभी पांचों शवों को तालाब से बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर, उन्हें मोतिहारी सदर अस्पताल भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसा, आत्महत्या या हत्या के पहलुओं के एंगल तलाश रही है।
Created On :   7 Aug 2026 10:08 PM IST














