संगठन सृजन अभियान: कांग्रेस का बड़ा फैसला, उमंग सिंघार को सौंपी हरियाणा की कमान, नियुक्त किया पर्यवेक्षक

कांग्रेस का बड़ा फैसला, उमंग सिंघार को सौंपी हरियाणा की कमान, नियुक्त किया पर्यवेक्षक
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा देशभर में 'संगठन सृजन अभियान' चलाया जा रहा है। इसके लिए मध्य प्रद्श विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और पार्टी नेता उमंग सिंघार को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

डिजटल डेस्क, भोपाल। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा देशभर में 'संगठन सृजन अभियान' चलाया जा रहा है। इसके लिए मध्य प्रद्श विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और पार्टी नेता उमंग सिंघार को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है, उन्हें हरियाणा का पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। पार्टी ने उन पर भरोसा इसलिए जताया कि उनके उन्हें लंबा राजनीतिक अनुभव, संगठन चलाने की क्षमता और उनका पार्टी के प्रति समर्पण है। इसके साथ ही पार्टी का मानना है कि उनके मार्गदर्शन में हरियाणा कांग्रेस संगठन को नई मजबूती और गतिविधियों में तेजी आएगी।

सृजन अभियान की भूमिका

संगठन सृजन अभियान के जरिए कांग्रेस सभी राज्यों में संगठनात्मक ढांचे को मजबूत बनाएगी। इसके साथ आगामी चुनावों की भी तैयारियों की गति देने की उम्मीद है। हरियाणा कांग्रेस संगठन की गतिविधियों की निगरानी उमंग सिंघार करेंगे। इस दौरान वे पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित करने वाले हैं और संगठन विस्तार की रणनीति को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएंगे।

पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं में खुशी का माहौल

उमंग सिंघार की इस नियुक्ति के बाद मध्य प्रदेश कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह का माहौल है। इसके अलावा उन्हें नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रशंसकों से बधाई एवं शुभकामनाएं मिल रही है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि उनके कुशल नेतृत्व, सुदृढ़ संगठनात्मक क्षमता, दीर्घकालिक राजनीतिक अनुभव एवं कांग्रेस पार्टी के प्रति उनकी अटूट निष्ठा व समर्पण का सम्मान है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया है कि उनके कुशल मार्गदर्शन में हरियाणा में कांग्रेस संगठन और अधिक सशक्त, सक्रिय, ऊर्जावान एवं जनहितैषी बनकर उभरेगा। इसके लिए उन्होंने पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया है।

Created On :   7 Aug 2026 11:58 PM IST

Tags

Next Story