उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 पर फोकस: यूपी कांग्रेस में बड़ा बदलाव, प्रियंका के करीबी नेताओं की जगह राहुल के पसंदीदा चेहरों को मिला मौका

यूपी कांग्रेस में बड़ा बदलाव, प्रियंका के करीबी नेताओं की जगह राहुल के पसंदीदा चेहरों को मिला मौका
उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सियासी दलों ने तैयारियां तेज कर दी है। इस सिलसिल में कांग्रेस ने बड़ा बदलाव किया है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सियासी दलों ने तैयारियां तेज कर दी है। इस सिलसिल में कांग्रेस ने बड़ा बदलाव किया है। कांग्रेस ने पार्टी प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम के साथ काम करने वाले छह सचिवों की पूरी टीम को बदल दिया है। इसे यूपी में टीम प्रियंका (प्रियंका गांधी) के प्रभाव से मुक्त माना जा रहा है। इसे राहुल गांधी की नई टीम मानी जा रही है। सियासी जानकारों के मुताबिक, यूपी में राहुल गांदी के पसंदीदा नेताओं को आगे किया जा रहा है।

कांग्रेस ने यूपी में छह सचिवों की टीम बदली

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के निर्देश और महासचिव केसी वेणुगोपाल के आदेश पर तत्काल प्रभाव से नए सचिवों को नियुक्त करने का आदेश दिया गया है। ये सभी सचिव राजेंद्र पाल गौतम के साथ काम करेंगे। नई टीम में सामाजिक न्याय के समीकरण को ध्यान में रखा गया है और हर वर्ग को जगह दी गयी है। नए पदाधिकारियों में निम्न शामिल हैं।

अभिषेक दत्त

कुणाल चौधरी

जगदीश चंद्र जांगिड़

संजीव आर्य

वरुण चौधरी

अब्दुल हन्नान

यूपी चुनाव 2027 पर कांग्रेस की नजर

पार्टी ने पिछले सचिवों के योगदान को भी सराहा है। इसमें जो लोग अभी तक काम काज देख रहे थे। उनमें धीरज गुर्जर, नीलांशु चतुर्वेदी, राजेश तिवारी, सत्यनारायण पटेल, तौकीर आलम शामिल हैं।

कांग्रेस की नजर साल 2027 के विधानसभा चुनाव पर हैं। इसके लिए पार्टी जोर शोर से तैयारियों में जुट गई है। यूपी में जातिगत समीकरणों को देखते हुए पदाधिकारियों की नियुक्ति की जा रही है। साथ ही संगठन को नए तरीके से बनाया जा रहा है। जिसमें अब निष्क्रिय और पुराने लोगों को बाहर किया जा रहा है। इसके साथ ही राहुल गाँधी जिस सामाजिक न्याय की बात करते हैं उसका भी पूरा ध्यान रखा जा रहा है।

खैर, अब देखना यह होगा कि कांग्रेस की रणनीति विधानसभा चुनावों में कितनी सफल होगी, लेकिन पार्टी इस बार काफी आक्रामक तरीके से चुनावों में उतरने की योजना पर काम कर रही है। लोकसभा चुनावों में इंडिया गठबंधन को संविधान और सामाजिक न्याय पर वोट भी मिला था और पार्टी उसे बरक़रार रखना चाहती है।

Created On :   7 Aug 2026 11:22 PM IST

Tags

Next Story