Bihar Politics: RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य की आई प्रतिक्रिया, पार्टी के फैसले को लेकर कही ये बड़ी बात

RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य की आई प्रतिक्रिया, पार्टी के फैसले को लेकर कही ये बड़ी बात
राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने अपने विभिन्न इकाइयों और प्रकोष्ठों को भंग कर दिया है। इस फैसले पर अब आरजेडी चीफ लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य की प्रतिक्रिया सामने आई है।

डिजिटल डेस्क, पटना। राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने अपने विभिन्न इकाइयों और प्रकोष्ठों को भंग कर दिया है। इस फैसले पर अब आरजेडी चीफ लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने पार्टी के इस फैसले का स्वागत किया है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा है कि इस फैसले को बहुत पहले ही लिया जाना चाहिए था।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर रोहिणी आचार्य ने एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में उन्होंने आगामी संगठन विस्तार को लेकर पार्टी नेतृत्व के सामने एक बड़ी मांग रख दी है।

पोस्ट में रोहिणी आचार्य ने लिखा कि नए संगठन में उन लोगों को जगह मिलनी चाहिए। जिनकी वजह से पार्टी के लिए अपना जीवन समर्पित किया है। उन्होंने लिखा, "उम्मीद है कि नई इकाइयों के पुनर्गठन में कट्टर लालू-वादियों को प्राथमिकता दी जाएगी, उन कार्यकर्ताओं को जो वर्षों से पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ पार्टी के साथ खड़े हैं।" रोहिणी ने कहा कि संगठन की जिम्मेदारी उन जमीनी योद्धाओं को मिलनी चाहिए जो संगठन को गहराई से समझते हैं और जिनकी जड़ें सीधे जनता से जुड़ी हैं।"

लालू यादव को लेकर कही ये बात

रोहिणी आचार्य ने अपने पोस्ट के जरिए लालू प्रसाद यादव की मूल विचारधारा और उनके सामाजिक न्याय के सिद्धांतों को भी पुरजोर तरीके से उठाया। उन्होंने बल देते हुए कहा, "सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक रूप से हाशिए पर खड़े लोगों को आगे लाना और जमीनी कार्यकर्ताओं को उचित अवसर और पद देना हमेशा से लालू जी की प्राथमिकता रही है।" उन्होंने पार्टी नेताओं को नसीहत देते हुए कहा कि केवल लालू जी के दिखाए रास्ते और उनके सिद्धांतों पर चलकर ही पार्टी का वास्तविक सुधार और मजबूती संभव है।

Created On :   7 Aug 2026 7:24 PM IST

Tags

Next Story