संसद मानसून सत्र 2026: सदन में किरेन रिजिजू ने विपक्ष को दी सीधी चेतावनी! अमित शाह वाली मांग पर कही बड़ी बात

सदन में किरेन रिजिजू ने विपक्ष को दी सीधी चेतावनी! अमित शाह वाली मांग पर कही बड़ी बात
केंद्रीय संसदीय मंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्ष पर सीधा हमला किया और उसे चेतावनी दी है। उनका कहना है कि जब अमित शाह सदन में अपनी बात रखेंगे।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। संसद का मानसून सत्र जारी है। इस बीच कांग्रेस समेत सभी विपक्षी दल लोकसभा और राज्यसभा में सरकार को घेर रही है। इस दौरान सदनों में काफी हंगामा देखने को मिला है। इससे लगातार सदनों की कार्यवाही प्रभावित हुई है। संसद में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी को लेकर विपक्ष हमलावर बना हुआ है और दिल्ली के जंतर-मंतर के छात्र आंदोलन के दौरान हुई कार्रवाई समेत अन्य मुद्दों पर जवाब मांग रहा है। इन सबके बीच केंद्रीय संसदीय मंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्ष पर सीधा हमला किया और उसे चेतावनी दी है। उनका कहना है कि जब अमित शाह सदन में अपनी बात रखेंगे, उस दौरान विपक्ष चुपचाप बैठकर उन्हें सुनना पड़ेगा।

विपक्ष की नारेबाजी पर गरजे रिजिजू

किरेन रिजिजू ने शुक्रवार को राज्यसभा की कार्यवाही के दौरान विपक्ष पर हमला बोला है और उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा, "संसद में चर्चा इसलिए कम हो रही है क्योंकि विपक्ष और कांग्रेस पार्टी ने हंगामा करके नारेबाजी की। इसकी वजह से चर्चा कर हो रही है।" उनका आगे कहना है, "इसमें किसी तरह का कोई कंफ्यूजन नहीं होना चाहिए कि सदन की कार्यवाही नहीं चल रही है। सदन की कार्यवाही चल रही है, बिल भी पारित हुए हैं, सिर्फ चर्चा कम हुई है, क्योंकि हंगामा हो रहा है।"

अमित शाह की मौजूदगी की मांग पर क्या बोले?

केंद्रीय संसदीय मंत्री ने सदन में अमित शाह की मौजूदगी की विपक्ष की मांग पर कहा, "केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सुबह से लेकर देर रात तक सदन में ही रहते हैं। इनका (विपक्ष) नाटक नहीं होना चाहिए। कौन सा मंत्री कितने समय तक सदन में बोलेगा, ये अध्यक्ष जी के अनुमोदन से सदन तय करता है। ये विपक्ष की तरफ से तय नहीं किया जा सकता है कि कौन सा मंत्री कब तक बोलेगा।"

उनका आगे कहना है, "जब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बोलेंगे तो इन्हें (विपक्ष) चुपचाप बैठकर सुनना पड़ेगा। जब ये लोग सुन नहीं पाएंगे और सदन से भागेंगे, तो इन्हें माफी मांगनी पड़ेगी कि इतने दिनों तक जो हंगामा हुआ, उस पर माफी मांगनी पड़ेगी।"

Created On :   7 Aug 2026 6:24 PM IST

Tags

Next Story