PM Modi breakfast meeting: PM मोदी ने 45 सांसदों से की मीटिंग, ब्रेकफास्ट पर दिया ये खास संदेश, ममता से लेकर उद्धव गुट के बागी शामिल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को शिवसेना, एनसीपीआई (एनसीपीआई), एनसीपी (अजित पवार) की पार्टी के सांसदों से नाश्ते पर मुलाकात की। इस दौरान शिवसेना के 7, एनसीपीआई के 20, अजित पवार की एनसीपी के 2 और उपेंद्र कुशवाहा समेत करीब 45 सांसद शामिल थे। पीएम ने कहा कि पूरा NDA एक परिवार है। उन्होंने सांसदों से कहा कि अपने संसदीय क्षेत्र के विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए सत्ता का प्रभावी ढंग से उपयोग करें।
पीएम मोदी ने सांसदों से की मुलाकात
पीएम मोदी ने सांसदों से कहा कि वे अपने क्षेत्र में किसी भी विकास कार्य को लिए सीधे प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) से संपर्क करें। उन्होंने हर सांसद से व्यक्तिगत रूप से बातचीत कर उनका हालचाल जाना। प्रधानमंत्री ने धाराशिव के सांसद ओमराजे निंबाळकर के योगाभ्यास के बारे में भी जानकारी ली। पीएम ने कहा कि अपने शरीर और स्वास्थ्य का ध्यान रखें, सेहत अच्छी रही तभी दे की सेवा कर सकेंगे। उन्होंने सभी सांसदों से कहा कि वे अपने क्षेत्र में गरीब, मजदूर, किसान सबसे मिलें और सबकी समस्या जानें।
पीएम मोदी ने सांसदों को पार्टी लाइन का पालन करने और हर मुद्दे पर शांतिपूर्वक अपने विचार रखने की सलाह दी। पीएम मोदी ने कहा, 'सदन के भीतर की चिंता को बाहर न ले जाएं। क्योंकि कभी-कभी सदन में ऐसा माहौल बन जाता है जिससे चिंता पैदा होती है इसलिए इसे अपने साथ न ले जाएं। गुस्से में बोलने या चिल्लाने की भी कोई जरूरत नहीं है। आप सभी पार्टी की नीति जानते हैं और आपको हर मुद्दे पर शांतिपूर्वक अपने विचार रखने चाहिए।'
एनसीपीआई नेता काकोली घोष ने कही ये बात
बागी TMC सांसद और NCPI नेता काकोली घोष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुलाकात पर कहा, 'हम लोग उनका ज्ञान देखकर अभिभूत हैं। उन्होंने हमें स्वीकार किया और कहा कि जो लोग 20 साल से NDA में हैं या जो लोग 1 साल से गठबंधन में हैं, सभी हमारा परिवार है। उन्होंने हमें अच्छा संदेश दिया है कि तरक्की के लिए हम सभी एक साथ काम करेंगे।'
Created On :   7 Aug 2026 6:12 PM IST












