झारखंड छात्र आंदोलन: हेमंत सोरेन सरकार के साथ पहले दौर की मीटिंग खत्म, 10 छात्रों के डेलिगेशन ने लिया भाग

हेमंत सोरेन सरकार के साथ पहले दौर की मीटिंग खत्म, 10 छात्रों के डेलिगेशन ने लिया भाग

डिजिटल डेस्क, रांची। झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों को लेकर रांची में स्टूडेंट प्रदर्शन कर रहे हैं। इस बीच शुक्रवार रात राज्य की हेमंत सोरेन सरकार के साथ पहले दौर की बैठक बुलाई गई थी, जो खत्म हो गई है। झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में गड़बड़ियों को लेकर रांची में स्टूडेंट प्रदर्शन कर रहे हैं। इस बीच शुक्रवार रात राज्य की हेमंत सोरेन सरकार के साथ पहले दौर की बैठक बुलाई गई थी, जो खत्म हो गई है। यह मीटिंग स्टेट गेस्ट हाउस में बुलाई गई थी, जहां पर हेमंत सोरेन सरकार की तरफ से 4 मंत्रियों का पैनल शामिल हुआ था और प्रदर्शनकारियों की ओर से 10 छात्रों का डेलिगेशन मौजूद था।

इनके बीच हुई बातचीत

झारखंड सरकार ने जिन चार मंत्रियों को शामिल किया था, उनमें चमरा लिंडा (झामुमो), सुदिव्य कुमार सोनू (झामुमो), दीपिका पांडेय सिंह (कांग्रेस) और संजय प्रसाद यादव (राजद) शामिल है। वहीं, प्रदर्शनकारियों के प्रतिनिधिमंडल में रवीन्द्र पासवान, पीयूष कुमार, राजेश प्रसाद, नीतू कुजूर, अंकित राज, कार्तिक सोरेन, शालू कुमारी, रवींद्र कुमार रवि, आनंद कुमार और अंकित कुमार है।

मीटिंग में किन मुद्दों पर हुई चर्चा?

बातचीत खत्म होने के बाद स्टूडेंट लीडर रवींद्र पासवान ने मीडिया को बताया, "ये हमारी पहली मीटिंग थी, ये बहुत पॉजिटिव वार्ता थी। सबके साथ बैठकर परिवार जैसा लगा, ये सच में एक पॉजिटिव मीटिंग थी। हमें भरोसा है कि सरकार, CM और सभी मिनिस्टर हमारी मांगों पर गौर करेंगे।"

रविंद्र पासवान ने वार्ता से पहले मीडिया को बताया था, "सरकार हम लोगों से वार्ता करने के लिए तैयार है। अभी हमारी 10 लोगों का डेलिगेशन वार्ता करने जा रही है। मैं मीडिया के जरिए झारखंड के तमाम नौजवानों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि हमारी डेलिगेशन आपकी प्रतिनिधि बनकर जा रही है और हमारी जो मांग है, वो सारी मांगे बाध्यकारी और अनिवार्य है। एक भी मांग अगर पूरी नहीं हुई तो हम लोग वार्ता को सफल नहीं मानेंगे और इस धरने को जारी रखेंगे। हम उम्मीद करते हैं कि आज की वार्ता मुख्यमंत्री या उनके जो भी डेलिगेट्स हैं, उनके साथ सफल होगी।"

दोबारा होगी वार्ता

कोर कमेटी के सदस्य का कहना है, "हम सरकार से मिले. ये पॉजिटिव था। हमें भरोसा चाहिए। वो CM तक मैसेज पहुंचाएंगे और हम जल्द ही फिर मिलेंगे, तब तक प्रोटेस्ट मार्च जारी रहेग। अगर वो हमें पॉजिटिव भरोसा दिलाते हैं तो हम 10 अगस्त को असेंबली तक मार्च करने पर फिर से सोच सकते हैं।"

Created On :   7 Aug 2026 10:24 PM IST

Tags

Next Story