Delhi News: धर्मशिला कैंसर अस्पताल के पास लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दर्जनों दमकल गाड़ियां

धर्मशिला कैंसर अस्पताल के पास लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दर्जनों दमकल गाड़ियां
आग लकड़ी के गोदाम में लगी हुई है। सूचना मिलने पर करीब 13-14 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची, बचाव अभियान जारी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली में धर्मशिला कैंसर अस्पताल के पास भीषण आग लगने की खबर है, मिली जानकारी के मुताबिक आग लकड़ी के गोदाम में लगी हुई है। सूचना मिलने पर करीब 13-14 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया।

आपको बता दें दिल्ली के मयूर विहार फेज-3 में आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। गोदाम के पास अस्पताल होने की वजह से सुरक्षा को लेकर विशेष सावधानी बरती जा रही है। आग की गंभीरता को देखते हुए आसपास के इलाके को खाली कराया गया है। धर्मशिला अस्पताल को भी अलर्ट किया गया है। अभी तक सामने आई जानकारी के अनुसार आग लगने की वजह और उससे कितना नुकसान हुआ है, इसका पता नहीं चला है। दमकल कर्मी आग पर काबू पाने की कोशिश में लगे हुए हैं।

इससे पहले स्वरूप नगर की गली नंबर 2 में एक फैक्ट्री में आग लग गई। इसमें जूडो की ड्रेस और बॉक्सिंग ग्लव्स बनाए जाते हैं। आग से किसी को चोट नहीं आई लेकिन घबराहट में सामने वाली बिल्डिंग में रहने वाले कुछ लोग अपने घरों से कूद गए। इसमें 6 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया और वे खतरे से बाहर हैं। दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं और आग पर काबू पा लिया गया है।

Created On :   13 Sept 2026 4:49 PM IST

Tags

Next Story