Manipur Violence News: मणिपुर में दोबारा भड़की हिंसा, दो महिलाओं समेत 4 की मौत, उग्रवादियों ने बरपाया कहर

डिजिटल डेस्क, इम्फाल। भारत के उत्तर-पूर्वी राज्य मणिपुर में लंबे समय से हिंसा जारी है, जो कभी थम जाती है, तो कभी उग्र हो जाती है। इस बीच जानकारी मिली है कि रविवार को राज्य के तामेंगलोंग और नोनी जिलों में दो अलग-अलग संदिग्ध उग्रवादियों के हमलों में दो महिलाओं समेत कम से कम चार लोगों की जान चली गई है। इस मामले में पुलिस की प्रतिक्रिया सामने आई है।
स्थानीय पुलिस का कहना है कि तामेंगलोंग में उग्रवादी हमले रविवार तड़के करीब चार बजे हुए थे। इस दौरान दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि दूसरी घटना करीब 12 घंटे के बाद हुई थी। इस दौरान भी दो लोगों की मौत हो गई।
यह भी पढ़े -मणिपुर सरकार का आग्रह, सिविल सोसाइटी समूहों से एनआरसी अपडेट करने को लेकर चल रहे आंदोलन वापस ले
अचानक उग्रवादियों ने घर पर किया हमला
समाचार एजेंसी पीटीआई भाषा की रिपोर्ट में पुलिस के हवाले से बताया गया है कि इम्फाल को जिरीबाम से जोड़ने वाले नेशनल हाईवे-37 के नजदीक स्थित टोल्लेन कुकी गांव में संदिग्ध उग्रवादियों ने एक घर पर अचानक अटैक कर दिया। इस दौरान लिंगनगाई सिंगसिट की जान चली गई, जबकि उनके पति सेइनैह सिंगसिट और नवजात बेटा घायल हो गए हैं। इस घटना की जानकारी मिलते ही सुरक्षाकर्मी गांव में तुरंत पहुंचे। इसके बाद उन्होंने घायलों को मेडिकल हेल्प सामग्री उपलब्ध कराई। अधिकारियों का कहना है कि सेइनैह को बाद में अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।
यह भी पढ़े -मणिपुर के मुख्य सचिव ने चुराचांदपुर में विकास योजनाओं की समीक्षा की, राहत शिविरों का किया दौरा
दो लोगों को मारी गोली
दूसरी घटना पर पुलिस का कहना है कि यह मामला नोंगबा थाना क्षेत्र के लॉन्गपी गांव का है। यहां रविवार को दोपहर करीब 3:30 बजे हथियारबंद उग्रवादियों ने एक महिला और एक पुरुष को गोली मार दी। इस दौरान उनकी मौत हो गई। अधिकारियों का आगे कहना है कि मृतकों की पहचान जूली गंगटे और आर गंगटे के तौर पर हुई है।
Created On :   14 Sept 2026 12:24 AM IST












