मौसम अपडेट: मार्च के महीने में ही लू की आहट! राजधानी से लेकर अन्य राज्यों तक ताबड़तोड़ गर्मी, जानें कैसा रहेगा मौसम

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देशभर के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। कई जगहों पर तेज गर्मी का दौर देखने को मिल रहा है। मार्च की शुरुआत में ही भीषण गर्मी पड़ रही है। उत्तर भारत से लेकर मध्य और पश्चिमी क्षेत्रों में तापमान सामान्य से भी ऊपर दर्ज किया जा रहा है। वहीं, पूर्वोत्तर में बारिश की संभावना जताई जा रही है। दिल्ली में लगातार गर्मी बढ़ रही है और तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।
दिल्ली में कैसा रहने वाला है मौसम?
दिल्ली के मौसम के बारे में जानें तो, यहां पर आने वाले दिनों में मौसम साफ रहने की संभावना है। साथ ही तेज धूप होने के भी संकेत हैं, जिससे दिल्ली में तापमान और ज्यादा बढ़ेगा। स्काईमेट के मुताबिक, हवा की गति भी बढ़ सकती है, जिससे अधिकतम तापमान में और ज्यादा बढ़ोतरी हो सकती है।
यह भी पढ़े -लखनऊ उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, भरा चॉपर में धुआं, बाल-बाल बची जान
उत्तर,पश्चिम और मध्य भारत के तापमान में भी बढ़ोतरी
देश के उत्तरी, पश्चिमी और मध्य के मैदानी इलाकों के तापमान में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में लगातार तापमान बढ़ रहा है। महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में भी तापमान 37 से 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। कोकण क्षेत्र में हीट वेव जैसी परिस्थितियां भी दर्ज की गई हैं। झारसुगुड़ा (ओडिशा) देश में सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
बारिश और गर्मी के बीच लोग परेशान
आने वाले 24 से 48 घंटों में हिमाचल प्रदेश, सौराष्ट्र-कच्छ और गुजरात के तटीय इलाकों में हीट वेव जैसे हाल देखने को मिल सकते हैं। ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश और उत्तर तमिलनाडु में गर्म हवाओं का प्रभाव देखने को मिलेगा। 8 मार्च से झारखंड, ओडिशा, सब-हिमालयी पश्चिम बंगाल और अरुणाचल प्रदेश में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं (40–50 किमी/घंटा) चलने की संभावना है। वहीं 9 से 10 मार्च को बिहार, झारखंड, पूर्वोत्तर राज्यों, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भी आंधी-बिजली के आसार हैं। जबकि राजस्थान और गुजरात के कुछ हिस्सों में तापमान बढ़कर हीटवेव का रूप ले सकता है।
Created On :   7 March 2026 12:51 PM IST












