राष्ट्रपति द्रौपति मुर्मू का पश्चिम बंगाल दौरा: अंतरराष्ट्रीय संथाल कॉन्फ्रेंस के आयोजन स्थल पर जताई नाराजगी, सीएम ममता बनर्जी पर लगाई सवालों की झड़ी

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज पश्चिम बंगाल के दौरे पर पहुंची, जहां पर वे 9वें अंतरराष्ट्रीय संथाल कॉन्फ्रेंस में शामिल हुई। इसका आयोजन सिलीगुड़ी महकमा परिषद के फांसीदेवी क्षेत्र में हुआ। तय किए गए कार्यक्रम स्थल को लेकर राष्ट्रपति ने नाराजगी जाहिर की है और राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर कटाक्ष किया।
राष्ट्रपति द्रौपती मुर्मू ने इस कार्यक्रम स्थाल को लेकर कहा कि जो तय किया गया था, वह काफी छोटा था। इस वजह से बड़ी संख्या में इस कार्यक्रम में शामिल होने वाले संथाल समुदाय के लोग शामिल नहीं हो सके थे। राष्ट्रपति ने उस स्थान को पांच हजार लोगों के लिए पर्याप्त नहीं बताया है।
यह भी पढ़े -राजनीतिक गलियारों में होली की धूम, राष्ट्रपति मुर्मू से लेकर CM योगी तक दिग्गजों ने दी होली की शुभकामनाएं
राष्ट्रपति सीएम से क्यों हुई नाराज?
संथाल कॉन्फ्रेंस के बाद मुर्मू एक अन्य कार्यक्रम का हिस्सा बनी। इसका आयोजन विधाननगर मैदान में किया गया था। यहां पर पहुंची और मैदान के आकार को देखकर आश्चर्य चकीत रह गई क्योंकि यह मैदान काफी बड़ा है और यहां पर लाखों लोगों पहुंच सकते हैं।
उनका कहना है कि अगर संथाल कार्यक्रम इस मैदान में आयोजित किया जाता तो यहां पर आराम से करीब पांच लाख लोग शामिल हो सकते थे। उन्होंने आगे सवाल पूछते हुए कहा कि जब इतना बड़ा मैदान उपलब्ध है तो फिर कॉन्फ्रेंस के लिए इनती छोटी जगह क्यों चुनी गई?
यह भी पढ़े -'मैंने स्वास्थ्य के प्रति कभी लापरवाही नहीं...' जगदीप धनखड़ ने उपराष्ट्रपति पद छोड़ने के बाद पहली बार क्या बोले?
CM ममता का किया जिक्र
राष्ट्रपति ने अपने संबोधन के दौरान राज्य की मुख्यमंत्री का जिक्र किया और उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी उनकी छोटी बहन की तरह हैं और उन्हें उसी की तरह प्यार करती है। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें लगता नहीं कि सीएम उनसे नाराज है। इसके बाद भी यह समझ में नहीं आता कि इस अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम के लिए इतना छोटा स्थान क्यों तय किया?
उनका यह भी कहना है कि ऐसा लगता है कि यह सोची समझी रणनीति के तहत छोटे आकार के मैदान का चुनाव किया गया हों और यहीं से वापस लौट जाएं।
Created On :   7 March 2026 5:44 PM IST












