मौसम अपडेट: देश में फिर से बारिश बन सकती है आफत! मौसम विभाग ने इन राज्यों में जारी किया अलर्ट, जानें कैसा रहने वाला है आज का मौसम

देश में फिर से बारिश बन सकती है आफत! मौसम विभाग ने इन राज्यों में जारी किया अलर्ट, जानें कैसा रहने वाला है आज का मौसम
उत्तर भारत में तेज ठंड और घना कोहरा देखने को मिल रहा है। इसी बीच मौमस विभाग ने कई जगहों पर घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। साथ ही कुछ राज्यों में बारिश का भी अलर्ट है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देशभर के राज्यों में तरह-तरह का मौसम देखने को मिल रहा है। कहीं पर घना कोहरा छाया हुआ है तो कुछ राज्यों में तेज बादल छाए हैं। इसी बीच पश्चिम-उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड से लोगों का हाल बेहाल है। घने कोहरे और धुंध के चलते लोगों की मुसीबत बढ़ रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर भारत के कई राज्यों में ठंड, घना कोहरा और शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, आने वाले एक दो दिनों में हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, और पश्चिम बंगाल जैसे कई राज्यों में घने कोहरे और शीतलहर की स्थिति देखने को मिल सकती है। साथ ही कुछ राज्यों में आने वाले दो चार दिनों में बारिश देखने को मिल सकती है।

किन जगहों पर बर्फबारी और बारिश का अलर्ट जारी?

मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश के कुछ जगहों पर बारिश के आसार हैं। साथ ही पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी देखने को मिल सकती है। जिसका असर मैदानी इलाकों में साफ नजर आने वाला है।

दिल्ली में कैसा रहने वाला है मौसम?

दिल्ली के मौसम के बारे में जानें तो, यहां पर लगातार कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इससे लोग काफी ज्यादा परेशान हो सकते हैं। शुक्रवार को सभी जगहों पर तापमान 4 डिग्री और उससे ऊपर ही दर्ज किया गया है। शनिवार को कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। बीते कुछ दिनों में देखा जाए तो शुरुआत को ठंड से हल्की राहत मिली है।

यूपी-बिहार में कड़ाके की ठंड

यूपी-बिहार में कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। यूपी में बर्फीली हवाओं के चलते ठंड बढ़ रही है। दिन में तेज धूप और सुबह और शाम को गलन ने परेशान करके रखा हुआ है। मौसम विभाग ने राज्य के कई इलाकों में बारिश का अनुमान जारी किया गया है। वहीं, बिहार में तेज धूप के चलते ठंड में हल्का आराम मिला है। लेकिन सुबह और शाम के वक्त लोगों को भारी ठंड के साथ घने कोहरे का सामना करना पड़ सकता है।

Created On :   17 Jan 2026 12:05 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story