महाराष्ट्र निकाय चुनाव परिणाम: 'जब वे सत्ता में नहीं होंगे तो लोग जूते फेंकेंगे', हार के बाद भड़की शिवसेना (UBT), राउत ने पूछा क्या है BJP की ताकत?

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव में बीजेपी और महायुति की शानदार जीत के बाद नेताओं की प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गई हैं। इस कड़ी में शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने शनिवार (17 जनवरी) को बड़ा बयान दिया है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए सवाल खड़ा किया कि बीजेपी की ताकत क्या है? उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी हर दल को तोड़ के बाद ही इलेक्शन जीतती है।
'उनकी गाड़ियों पर जूते फेंकेंगे'
यह भी पढ़े -आवास से रवाना हुए सीएम नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सिन्हा ने कहा मकर संक्रांति के बाद बिहार में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करेगी यात्रा
बीएमसी परिणाम पर राउत
BMC नतीजों पर संजय राउत ने कहा कि चीफ मिनिस्टर के तौर पर उनके पास असीमित ताकत है; उनके पास पुलिस है, उनके पास कई और लोग और संसाधन हैं, उनके पास पैसा है, उनके पास सब कुछ है। अगर कोई और चीफ मिनिस्टर होता, तो भी नतीजे वही होते। सबसे बड़ी लड़ाई मुंबई में थी। हमें यह नहीं मानना चाहिए कि बीजेपी मुंबई में जीत गई। यह बराबरी का मामला है। MNS को कम सीटें मिलीं; उन्हें लगभग 15 सीटें मिलनी चाहिए थीं, मुझे ऐसा लगता है। हम 10 से 15 सीटें बहुत कम अंतर से हारे। लेकिन BMC में, विपक्ष की ताकत सत्ताधारी पार्टी के बराबर है। हमारे 105 लोग अंदर हैं। ये लोग क्या करेंगे? वे मुंबई को बेच नहीं सकते। हम वहाँ बैठे हैं। भले ही हमारी जान चली जाए, हम इन ठेकेदारों का राज खत्म कर देंगे।
यह भी पढ़े -महानगरपालिका चुनाव को लेकर केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले की प्रतिक्रिया आई सामने, कहा- 'बीजेपी साथ थी इसलिए सत्ता मिली...'
बीजेपी ने लहराया जीत का झंडा
BMC चुनावों में, 227 वार्डों में से, भाजपा ने 89 वार्ड जीते, शिवसेना (UBT) ने 65 वार्ड, शिवसेना ने 29 वार्ड, कांग्रेस ने 24 वार्ड, AIMIM ने 8 वार्ड, MNS ने 6 वार्ड, NCP ने 3 वार्ड, SP ने 2 वार्ड और NCP-SP ने 1 वार्ड में जीत हासिल की है।
राउत का एक्स पोस्ट
संजय राउत ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर लिखा था कि अगर एकनाथ शिंदे शिवसेना का जयचंद नही बनते तो मुंबई में बीजेपी का मेयर कभी नही बनता! मराठी जनता शिंदे को जयचंद के तौर पर याद रखेगी।
Created On :   17 Jan 2026 11:40 AM IST













